Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यमुना किनारे पांच साल बाद छठ पूजा, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब; सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

    Updated: Tue, 28 Oct 2025 04:14 PM (IST)

    पांच साल बाद यमुना किनारे छठ पूजा धूमधाम से मनाई गई। पूर्वांचल के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, घाटों पर रौनक रही। शारदा सिन्हा के छठ गीत गूंजे। सोनिया विहार में विशेष आयोजन हुआ, जहां दिल्ली का सबसे बड़ा घाट बनाया गया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी मैया की महिमा का गुणगान किया।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पांच वर्ष के लंबे इंतजार के बाद सोमवार को यमुना किनारे छठ हुई। छठ कई मायने में अलग नजर आई। तमाम सियासी उतार चढ़ाव के बाद पूर्वांचल के लोगों ने यमुना में छठ की। यह छठ यमुना घाटों पर बहार ले आई। सीएम से लेकर सांसद व मंत्रियों ने यमुना किनारे ही छठ पूजा की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा के छठी के गीत कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय, बहंगी लचकत जाय, होई ना बलम जी कहरिया, बहंगी घाटे पहुंचाय समेत अन्य गीत गूंजते रहे। भगवान भास्कर की उपासना को लेकर लोगों में बहुत उत्साह नजर आया। सज-धज कर लोग नए परिधान पहने घाटों पर पहुंचे। खुशी में लोगों ने छठ घाटों पर पटाखे भी फोड़े।

    सोनिया विहार में यमुना किनारे दिल्ली का सबसे बड़ा छठ घाट बनाया गया है। इस घाट पर छठ मनाने वालों का हुजूम नजर आया। इस घाट पर मेला लगा हुआ था। सुबह से ही लोग यहां पूजा के लिए जुटने शुरू हो गए थे। रात तक लोग डटे रहे। यमुना को देखकर लोग छठी मैया के जयकारे लगा रहे थे। शाम को छठी मैया गीताें के बीच व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।

    सोनिया विहार, मयूर विहार, गीता कालोनी व यमुना बैंक में यमुना किनारे व कोंडली नहर में छठ घाट बनाए गए थे। यमुना में बनाए गए घाटों पर एनडीआरएफ की टीमें बोट से गश्त करती रहीं। इसके अतिरिक्त 70 स्थानों पर अस्थायी घाट बनाए गए थे। घाटों पर व्रतियों के स्वागत के लिए रेड कारपेट, स्वागत गेट और रंगबिरंगे गुब्बारे सजाए हुए थे।

    व्रतियों ने माथे पर लंबा सा सिंदूर लगाया हुआ था। अधिकतर छठ घाटों पर पुरुष अपने सिर पर दउरा रखे हुए दिखाई दिए। महिलाएं सोलह श्रृंगार करके उनके साथ साथ छठी मइया के जयकारे लगाते हुए पहुंची। बहुत से लोग ढोल बाजे के साथ घाटों पर पहुंचे। जगह-जगह बनाए गए छठ घाटों पर श्रद्धा के संगम में लोगों ने डुबकी लगाई। बहुत से व्रती दंडवत प्रणाम करते हुए घाटों पर पहुंचे। कई लोगों अपने घरों में स्विमिंग टब में पूजा की।

    सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

    छठ घाटों पर दिल्ली पुलिस के सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के साथ ही ड्रोन से घाटों की निगरानी की। जिला पुलिस उपायुक्त ने सुरक्षा की कमान खुद संभाली। पूर्वी जिले के डीसीपी अभिषेक धानिया ने मयूर विहार, कोंडली नहर का निरीक्षण करते रहे।

    कहते हैं छठी मैया से सच्चे मन से कोई मनोकामना मांगी जाती है तो वह पूरी होती है। छठ सिर्फ एक धार्मिक त्योहार नहीं है। यह आस्था का पर्व है। - श्रुति झा, मंडावली

    मेरी छठ में बहुत आस्था है। मैं पिछले पांच 20 वर्षों से व्रत रख रहा हूं। छठी मईया से परिवार के सभी सदस्यों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। - काजल, न्यू अशोक नगर

    पांच वर्षों के इंतजार के बाद यमुना में छठ करके बहुत अच्छा लगा। पांच वर्ष पहले यमुना का पानी बहुत काला था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं था। - सुधा देवी, मयूर विहार

    नदी व तलाब के किनारे ही छठ पूजा की जाती है। इस बाद दोगुनी खुशी के साथ छठ मनाई। कई वर्ष के बाद यमुना में पूजा करने का मौका मिला। यह त्योहार स्वच्छता का प्रतिक है। - रीना, गणेश नगर