Chhath Puja: दिल्ली में भव्यता और सुरक्षा के साथ सजे यमुना घाट, CM सहित कई BJP नेता करेंगे पूजा
दिल्ली में छठ पूजा की धूम है। यमुना घाटों को खूबसूरती से सजाया गया है और सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। इस बार मुख्यमंत्री समेत कई भाजपा नेता छठ पूजा में शामिल होंगे और श्रद्धालुओं के साथ मिलकर पूजा करेंगे। घाटों पर रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजावट की गई है।
-1761555381353.webp)
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की फाइल फोटो।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार सहित भाजपा के नेता पिछले कई दिनों से छठ पूजा के आयोजन की तैयारी कर रहे थे। छठ घाटों के निरीक्षण के साथ ही अन्य आवश्यक व्यवस्था में जुटे हुए थे। सोमवार को अस्तचलगामी सूर्य के अर्घ्य देने के लिए छठ घाट पर भी पहुंचेंगे।
भाजपा सरकार ने यमुना किनारे छठ पूजा पर लगी रोक को हटाने के साथ ही नदी किनारे 17 घाटों की व्यवस्था की है। इसमें सोनिया विहार का घाट लगभग ढाई किलोमीटर लंबा है। इसी तरह से अन्य घाट भी 500 मीटर से लेकर डेढ़ किलोमीटर तक लंबे बनाए गए हैं। इसके साथ ही शहर के अंदर लगभग 1500 छठ घाट बनाए गए हैं।
-1761558595509.jpg)
छठ पूजा को तैयार आईटीओ स्थित यमुना घाट। हरीश कुमार
इन घाटों पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर सूर्य भगवान को अर्घ्य देंगे। मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्री, सांसद, विधायक और भाजपा पदाधिकारी पिछले कई दिनों से छठ घाट का निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में लगे हुए थे। सोमवार व मंगलवार को सभी नेता छठ घाट पर पहुंचकर श्रद्धालुओं के साथ छठ पूजा में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मंगोलपुरी और सोनिया विहार में बने घाट पर पूजा में शामिल होंगी। सभी सांसद और विधायक अपने क्षेत्र में श्रद्धालुओं के साथ रहेंगे। मंगलवार को वासुदेव घाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूजा में शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में छठ पर्व पर 150 से अधिक घाटों को सजाया, इन खास सुविधाओं के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
यह भी पढ़ें- दिल्ली में दिनभर हुई राजनीति, फिर शाम को कोंडली नहर में छठ के लिए छोड़ा गया पानी
आस्था का महापर्व छठ आज दिल्ली के बदलते स्वरूप का प्रतीक बन गया है। एक ऐसी दिल्ली, जो आधुनिकता में रची-बसी है पर अपनी जड़ों, परंपराओं और संस्कारों से गहराई से जुड़ी हुई है।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) October 27, 2025
भगवान सूर्य और छठी मइया से प्रार्थना है कि हर घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का प्रकाश फैले और यह पावन… pic.twitter.com/yKLxiqd5Tj

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।