Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में कैंसर के खिलाफ एकजुटता, पदयात्रा में छह हजार लोग शामिल; बढ़ाया मरीजों का हौसला

    Updated: Mon, 09 Feb 2026 04:02 AM (IST)

    नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कैनसपोर्ट द्वारा 19वीं 'वाक फॉर लाइफ' पदयात्रा आयोजित की गई। कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पीड़ितों के सा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    कैंसर के खिलाफ पदयात्रा में शामिल लोग।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को उम्मीद और साहस का एक अनोखा नजारा देखने को मिला। कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने और पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए गैर- लाभकारी संस्था कैनसपोर्ट द्वारा 19 वीं वाक फार लाइफ स्ट्राइड, अगेंस्ट कैंसर पदयात्रा का आयोजन किया गया।

    इसमें में दिल्ली समेत एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग छह हजार लोगों ने भाग लिया। इस दौरान दिल्ली ड्रम सर्कल की टीम ने अपने धुनों को बजाकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

    इस आयोजन में कैंसर जैसी बीमारी से जंग जीत चुके लोग, चिकित्सक, स्कूली छात्र- छात्राएं, स्वयंसेवक और कारपोरेट जगत के दिग्गज लोगों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान प्रतिभागियों के हाथों में कैंसर से डरें नहीं, लड़ें और जल्दी जांच, बेहतर जीवन जैसे संदेशों वाले बैनर भी मौजूद रहें। इसके अलावा बाइक राइडर्स ने भी पदयात्रा में शामिल होकर मरीजों का हौसला बढ़ाया। वहीं, कार्यक्रम में थिएटर समूह के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गडाहट से गूंज उठा।

    इस अवसर पर कैनसपोर्ट की संस्थापक हरमाला गुप्ता ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि समय रहते कैंसर की पहचान होने पर इसे मात दी जा सकती है और यह तभी संभव होगा जब कैंसर की रोकथाम और प्रारंभिक जांच का संदेश समाज के हर तबके तक पहुंचेगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा सम्मानित कैनसपोर्ट संस्था वर्तमान में दिल्ली समेत एनसीआर के 7 राज्यों में लगभग चार हजार गंभीर मरीजों को उनके घर पर ही निशुल्क उपशामक देखभाल प्रदान कर रही है।

    यह भी पढ़ें- बढ़ते तापमान के बीच असामान्य ठंड, ग्लोबल वार्मिंग को लेकर वैज्ञानिकों के बीच छिड़ी बहस