Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आज दिल्ली में होगी कृत्रिम बारिश? AQI 300 के पार... दिल्ली-NCR में 'जहरीली' हवा से घुट रहा दम

    Updated: Tue, 28 Oct 2025 08:42 AM (IST)

    दिल्ली-एनसीआर में दीवाली के बाद से प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। ग्रेप-2 के प्रतिबंधों के बावजूद हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है। आज दिल्ली में कृत्रिम बारिश का पहला परीक्षण हो सकता है। मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि कानपुर में मौसम साफ होते ही विमान उड़ान भरेगा।

    Hero Image

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi AQI Today दीवाली के बाद से लगातार दिल्ली-एनसीआर की हवा जहरीली बनी हुई है। प्रदूषण के स्तर को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप-2 की पाबंदियां भी लगाई गई हैं। वहीं, मंगलवार सुबह भी दिल्ली की हवा खराब दर्ज की गई, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि प्रदूषण को देखते हुए आज दिल्ली में कृत्रिम बारिश का पहला परीक्षण हो सकता है। इसको लेकर मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी संकेत दिए हैं। आइए जानते हैं कि आज कहां कितना AQI रहा है और मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का क्या कहना है?

     

    दिल्ली में आज अर्ली मॉर्निंग कहां कितना AQI रहा? 

    दिल्ली - वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) - बेहद खराब श्रेणी
    एरिया AQI स्थिति
    वजीरपुर दिल्ली 349 बेहद खराब
    सिरी फोर्ट दिल्ली 349 बेहद खराब
    अशोक विहार दिल्ली 340 बेहद खराब
    बवाना दिल्ली 340 बेहद खराब
    रोहिणी दिल्ली 338 बेहद खराब
    जहांगीरपुरी दिल्ली 334 बेहद खराब
    सोनिया विहार दिल्ली 332 बेहद खराब
    बुराड़ी क्रॉसिंग दिल्ली 330 बेहद खराब
    आनंद विहार दिल्ली 328 बेहद खराब
    आईटीओ दिल्ली 328 बेहद खराब
    मुंडका दिल्ली 327 बेहद खराब

    दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि जैसे ही कानपुर में मौसम साफ होगा, हमारा एयरक्राफ्ट आज वहां से उड़ान भरेगा। अगर यह वहां से उड़ान भरने में सफल होता है, तो आज दिल्ली में क्लाउड सीडिंग की जाएगी। उस क्लाउड सीडिंग के जरिए दिल्ली में बारिश होगी।

    बताया कि अभी कानपुर में विजिबिलिटी 2000 मीटर है। वहां 5000 मीटर की विजिबिलिटी का इंतजार किया जा रहा है। दिल्ली में भी विजिबिलिटी कम है। हमें उम्मीद है कि यह दोपहर एक बजे तक हो जाएगा। फिर यह वहां से उड़ान भरेगा, यहां क्लाउड सीडिंग करेगा और वापस आ जाएगा।

    यह भी पढ़ें- CPCB ने 13 घंटे तक अपडेट नहीं किया AQI, दीपावली से शुरू हुई वायु प्रदूषण के आंकड़ों में गड़बड़ी अब तक जारी

    सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई रविवार रात 10:43 बजे से 315 (बहुत खराब) पर अटका हुआ था। सोमवार दोपहर 12 बजे जब अपडेट हुआ तो यह 286 था। हालांकि शाम चार बजे तक, जब दिन का राष्ट्रीय बुलेटिन जारी किया गया, यह 301 तक गिर गया था। रविवार को शाम चार बजे का रीडिंग भी 315 था, जिससे यह लगातार दूसरा बहुत खराब वायु दिवस और इस माह का कुल मिलाकर छठा दिन बन गया।

    पहले भी ऐसा होता रहा है। 14 नवंबर 2023 को 40 में से केवल नौ स्टेशनों का ही कई घंटों का डेटा उपलब्ध था, क्योंकि डीपीसीसी के स्टेशन सीपीसीबी के साथ डेटा साझा या प्रेषित नहीं कर पा रहे थे।

    31 अक्टूबर 2022 को, इसी तरह की गड़बड़ी के कारण 11 घंटे से ज़्यादा समय तक डेटा अपडेट नहीं हुआ था। सीपीसीबी के एप पर डेटा सुबह पांच बजे से शाम चार बजे तक अटका रहा, हालांकि, उस दिन का राष्ट्रीय बुलेटिन उसी दिन जारी किया गया था।