दिल्ली में सांसों पर संकट! आनंद विहार में AQI 400 के पार; कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता 'रेड जोन' में
दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है। आनंद विहार में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार चला गया है, जो गंभीर श्रेणी में आता है। प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ग्रेप 2 के तहत स्प्रिंकलर मशीनों से छिड़काव किया जा रहा है।
-1761358163926.webp)
राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के चलते सांस लेने में हो रही परेशानी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण लगातार चिंता का विषय बनता जा रहा है। शनिवार को अधिकतर इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 200 को पार कर गया है। वहीं कई इलाके रेड जोन में हैं।
दिल्ली के आनंद विहार में सुबह केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार एक्यूआई 412 दर्ज किया गया, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है। इस कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कतें आ रही हैं। ग्रेप 2 के तहत जगह-जगह स्प्रिंकलर मशीन के जरिए छिड़काव किया जा रहा है।
वहीं, राजधानी दिल्ली के पांच इलाकों का एक्यूआई रेड जोन में है। इनमें चांदनी चौक, बवाना, शादीपुर, वजीरपुर और पंजाबी बाग है। यहां का एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया है।
| स्थान | AQI |
|---|---|
| आनंद विहार | 412 |
| अशोक विहार | 281 |
| अलीपुर | 292 |
| बवाना | 322 |
| बुराड़ी | 288 |
| चांदनी चौक | 315 |
| द्वारका | 271 |
| मुंडका | 273 |
| शादीपुर | 328 |
| नरेला | 264 |
| वजीरपुर | 332 |
| आरके पुरम | 265 |
| पटपड़गंज | 262 |
| पंजाबी बाग | 300 |
(नोटः उपर्युक्त डाटा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://cpcb.nic.in/ से लिया गया है।)

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।