दिल्ली में घुटने लगा लोगों का दम, अब कई इलाकों में AQI 150 पार... दिवाली पर जमकर फूटे पटाखे
दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। आतिशबाजी के कारण हवा जहरीली हो गई है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई, India National Air Quality Index) 900 के पार पहुंच गया है, जो बहुत खराब माना जाता है।
-1761017999696.webp)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Pollution Level दिवाली के जश्न में हुई आतिशबाजी से दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बहुत बढ़ गया है। दिल्ली के कई इलाकों में AQI 500 के पार पहुंच गया, जिससे लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है।
बता दें कि इस बार सुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और जलाने की अनुमति दी थी। हालांकि, देशभर में दिवाली पर खूब अवैध पटाखों जलाए गए, जिस वजह से हवा जहरीली हो गई है। आइए आपको बतात हैं कि दिल्ली-एनसीआर के किस इलाके में कितना एक्यूआई है?
(दीपावली की रात्रि में छोडे़ गए पटाखों के कारण लुटियन दिल्ली में दिन के 11 बजकर 10 मिनट पर घने स्मॉग में राष्ट्रपति भवन कुछ इस तरह धुंधला दिखाई दिया। ध्रुव कुमार)
दिल्ली में आज सुबह के समय जहां कई इलाकों में प्रदूषण की खतरनाक स्थिति देखी गई तो वहीं दोपहर के समय करीब तीन बजे इन इन्हीं इलाकों में प्रदूषण से राहत मिली है। aqicn.org वेबसाइट के अनुसार ही दिन में तीन बजे के करीब पूसा दिल्ली में AQI दर्ज किया गया।
aqicn.org के अनुसार, दोपहर तीन बजे की स्थिति
स्थान AQI स्थिति
अरबिंदोमार्ग दिल्ली - 182 खराब
दिलशाद गार्डन दिल्ली- 199 खराब
आर. के. पुरम दिल्ली - 175 खराब
ओखला दिल्ली - 177 खराब
शादीपुर दिल्ली - 199 खराब
आज दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 500 से ज्यादा रहा। aqicn.org के अनुसार, सबसे ज्यादा एक्यूआई 999 पूसा दिल्ली में रिकॉर्ड किया गया। यह बेहद गंभीर स्थिति मानी जाती है।
aqicn.org वेबसाइट के अनुसार, आज सुबह आठ बजे की स्थिति
स्थान | AQI | स्थिति |
---|---|---|
पूसा दिल्ली | 999 | बेहद खराब |
चांदनी चौक दिल्ली | 500 | बेहद खराब |
पंजाबी बाग दिल्ली | 616 | बेहद खराब |
शादीपुर दिल्ली | 399 | बेहद खराब |
वजीरपुर दिल्ली | 408 | बेहद खराब |
अशोक विहार दिल्ली | 491 | बेहद खराब |
रोहिणी दिल्ली | 424 | बेहद खराब |
आर. के. पुरम दिल्ली | 500 | बेहद खराब |
जहांगीरपुरी दिल्ली | 410 | बेहद खराब |
सोनिया विहार दिल्ली | 400 | बेहद खराब |
इंदिरापुरम गाजियाबाद | 285 | खराब |
नोएडा सेक्टर-116 | 309 | बेहद खराब |
गुरुग्राम सेक्टर-51 | 271 | खराब |
Source: https://aqicn.org
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।