जहरीली बनी हुई है दिल्ली की हवा, कई इलाकों का AQI 'बेहद खराब'; सांस लेने में आ रही मुश्किलें
दिल्ली की हवा लगातार जहरीली बनी हुई है। शनिवार सुबह शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 336 दर्ज किया गया, जो 'बेहद खराब' श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, सुबह 7 बजे तक कई इलाकों में AQI 350 से ऊपर रहा। सर्दी बढ़ने के साथ धुंध और प्रदूषण में और इजाफा होने की आशंका है।
-1762567751289.webp)
राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की हवा लगातार जहरीली बनी हुई है। शनिवार सुबह 7 बजे शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 336 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, सुबह 7 बजे तक कई इलाकों में AQI 350 से ऊपर रहा। आनंद विहार में 355, अशोक विहार 358, बवाना 403, बुरारी 373, जहांगीरपुरी 365, मुंडका 377 और वजीरपुर 378 जैसे इलाकों में AQI सबसे ज्यादा रहा। द्वारका में 320 दर्ज हुआ, लेकिन यह भी ‘खराब’ श्रेणी में ही है। सर्दी बढ़ने के साथ धुंध और प्रदूषण में और इजाफा होने की आशंका है।
विभिन्न इलाकों का एक्यूआई
| क्षेत्र | AQI |
|---|---|
| आनंद विहार | 355 |
| अशोक विहार | 358 |
| बवाना | 403 |
| बुरारी | 373 |
| चांदनी चौक | 349 |
| द्वारका | 320 |
| जहांगीरपुरी | 365 |
| मंदिर मार्ग | 342 |
| मुंडका | 377 |
| नरेला | 358 |
| ओखला | 337 |
| पटपड़गंज | 351 |
| पंजाबी बाग | 373 |
| आर.के. पुरम | 337 |
| रोहिणी | 361 |
| सोनिया विहार | 365 |
| वजीरपुर | 378 |
नोट- यह आंकड़ा सीसीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट से लिया गया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।