Delhi Blast: एक और घायल व्यक्ति ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, मरने वालों की संख्या हुई 14
दिल्ली के लाल किला के पास हुए विस्फोट में घायल एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या 14 हो गई। 26 से अधिक लोग घायल हुए थे। मृतक की पहचान विनय पाठक के रूप में हुई है। अस्पताल से 8 और घायलों को छुट्टी दे दी गई है, जबकि कुछ को मानसिक स्वास्थ्य सहायता प्रदान की जा रही है। Delhi Blast 2025 के आतंकियों के राज खुल रहे है।
-1763374811691.webp)
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Delhi Blast 2025 दिल्ली में लाल किला के पास हुए ब्लास्ट में घायल हुए एक और व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पीड़ित परिजनों को शव सौंप दिया गया है। अब मृतकों की संख्या 14 हो गई है। इस हमले में 26 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
मृतक की पहचान आया नगर के विनय पाठक के रूप में हुई है। वहीं,पोस्टमार्टम के बाद पीड़ित परिजन शव को ले गए हैं। उधर, इस हमले को लेकर आतंकियों के धीरे-धीरे सभी राज खुल रहे हैं।
विस्फोट में घायल आठ को मिली छुट्टी
लाल किला विस्फोट के आठ घायलों को स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद रविवार को लोकनायक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल में अब पांच मरीज भर्ती हैं। जल्दी उन्हें भी अस्पताल से छुट्टी दिए जाने की संभावना है। नौ घायलों को पहले अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी थी। इसलिए अब तक कुल 17 घायलों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।
यह भी पढ़ें- Delhi Blast: अल फलाह यूनिवर्सिटी से लाल किला तक, 40 कैमरों में कैद आतंकी उमर; देखें पल-पल की तस्वीरें
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, विस्फोट जैसी घटनाओं में घायल हुए लोगों को मानसिक ट्रामा होने की आंशका रहती है। इसलिए पीड़ितों को मनोचिकित्सकों ने काउंसलिंग भी की गई है। उन्हें लगातार फॉलोअप करने को कहा गया है। कुछ घायलों को सांस और सुनने की दिक्कत की भी शिकायत सामने आई। उनका उपचार किया गया है। दिक्कत होने पर चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह भी दी गई।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।