Delhi Blast: अल फलाह यूनिवर्सिटी से लाल किला तक, 40 कैमरों में कैद आतंकी उमर; देखें पल-पल की तस्वीरें
दिल्ली के लाल किला के पास हुए कार विस्फोट के मुख्य आरोपी उमर नबी की कुछ और सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। इनसे 29 अक्टूबर से 10 नवंबर तक की उसकी गतिविधियों का पता चला है। विस्फोट से पहले 10 नवंबर की कई तस्वीरें भी मिली हैं, जिनसे जांच में मदद मिल रही है।
-1763352770435.webp)
राकेश कुमार सिंह, नई दिल्ली। Delhi Car Blast 2025 राजधानी दिल्ली में लाल किला के पास हुए कार विस्फोट को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हो चुके हैं। इस विस्फोट मामले का मुख्य आरोपी आतंकी उमर नबी की कुछ और सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। इनसे पता चला है कि आतंकी उमर 29 अक्टूबर से 10 नवंबर तक कहां-कहां गया था। विस्फोट से पहले 10 नवंबर की उसकी कई फुटेज सामने आई हैं।

29 अक्टूबर को आतंकी उमर की i20 कार अल फलाह यूनिवर्सिटी में दाखिल हो रही है।

29 को शाम 6 बजकर 36 मिनट पर उमर ने i20 को कॉमन पार्किंग एरिए में पार्क किया।

29 अक्टूबर की शाम 8 बजकर 18 मिनट पर उमर ने i20 को होस्टल एरिए में पार्क किया।

30 अक्टूबर को सुबह 7 बजकर 31 मिनट पर उमर ने i20 को फिर कॉमन पार्किंग एरिए में पार्क किया।

30 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 38 मिनट पर उमर ने मैकेनिक और कंपाउंडर को पार्किंग में बुलाया जो बाइक पर थे।

30 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 41 मिनट पर उमर की i20 कार यूनिवर्सिटी से बाहर आई।

9 नवंबर को रात 11 बजकर 43 मिनट पर उमर की i20 कार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के खलीलपुर टोल पर देखी गई।

10 नवंबर की रात 12 बजकर 46 मिनट पर उमर की i20 कार दिल्ली मुंबई-एक्सप्रेसवे के खलीलपुर टोल से निकल गई।

10 नवंबर को 1 बजकर 45 AM मिनट पर उमर की i20 कार दिल्ली मुंबई-एक्सप्रेसवे के खलीलपुर टोल पर देखी गई।

10 नवंबर को 3 बजकर 7 मिनट AM पर उमर की i20 कार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे KMP के पास पार्क थी।
-1763353655150.jpeg)
10 नवंबर को 6 बजकर 42 मिनट AM पर उमर की i20 कार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से बाहर निकल गई।

10 नवंबर को 8 बजकर 3 मिनट AM पर बदरपुर में एंट्री हुई।

10 नवंबर को 8 बजकर 31 मिनट AM पर आश्रम चौक से रिंग रोड पर आई कार।

10 नवंबर को 8 बजकर 35 मिनट AM पर DND नोएडा की तरफ मुड़ी i20 कार।

10 नवंबर को 8 बजकर 37 मिनट AM पर DND से मयूर विहार की तरफ मुड़ी कार।
10 नवंबर को 8 बजकर 39 मिनट AM पर मयूर विहार में i20 कार की एंट्री।

10 नवंबर को 8 बजकर 47 मिनट AM पर चिल्ला CNG पंप के पास दिखी i20 कार।

10 नवंबर को 8 बजकर 56 मिनट AM पर फिर मयूर विहार की तरफ देखी गई i20 कार।

10 नवंबर को 8 बजकर 58 मिनट AM पर DND से आश्रम चौक पर देखी गई i20 कार।

10 नवंबर को 9 बजकर 17 मिनट AM पर निजामुद्दीन थाने के सामने देखी गई i20 कार।

10 नवंबर को 9 बजकर 18 मिनट AM पर इंडिया गेट की तरफ देखी गई i20 कार।

10 नवंबर को 9 बजकर 22 मिनट AM पर इंडिया गेट के पास पहुंचा उमर।

10 नवंबर को 9 बजकर 25 मिनट AM पर इंडिया गेट के पास शाहजहां रोड पहुंचा उमर।

10 नवंबर को 9 बजकर 26 मिनट AM पर इंडिया गेट के पास टर्न लिया अकबर रोड के लिए।

10 नवंबर को 9 बजकर 30 मिनट AM पर रेल भवन के पास पहुंचा।

10 नवंबर को 9 बजकर 31 मिनट AM पर कर्तव्यपथ पर पहुंचा।

10 नवंबर को 9 बजकर 31 मिनट AM पर सुनहरी बाग रोड पर दिखा।

10 नवंबर को 9 बजकर 33 मिनट AM पर तुगकल रोड पुलिस स्टेशन के पास दिखा।

10 नवंबर को 9 बजकर 35 मिनट AM पर लोधी रोड के पास।

10 नवंबर को 9 बजकर 40 मिनट AM पर अरविंदो मार्ग पर।

10 नवंबर को 9 बजकर 48 मिनट AM पर सफदरजंग हॉस्पिटल के सामने से निकलते हुए।

10 नवंबर को 2 बजकर 4 मिनट PM सीपी आउटर सर्किल पर।

10 नवंबर को 2 बजकर 10 मिनट PM पर सीपी से बराखम्भा रोड की तरफ जाते हुए।

10 नवंबर को 2 बजकर 17 मिनट PM पर रामलीला मैदान के पास।

10 नवंबर को 2 बजकर 34 मिनट PM पर तुर्कमान गेट मस्जिद के पास।

10 नवंबर को 3 बजकर 15 मिनट PM दिल्ली गेट रेड लाइट के पास।

10 नवंबर को 3 बजकर 16 मिनट PM पर दरियागंज थाने के पास।

10 नवंबर को 3 बजकर 29 मिनट PM लालकिला पार्किंग के पास।

10 नवंबर को 6 बजकर 23 मिनट PM पर पार्किंग से बाहर निकलते हुए।

10 नवंबर को शाम 6 बजकर 50 मिनट पर ब्लास्ट वाली लोकेशन पर पहुंची कार।
इसके बाद लाल किला के पास कार में ब्लास्ट हो गया। इस आतंकी विस्फोट में 10 से 11 लोगों की मौत हुई है, जबकि 26 लोग घायल हुए हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।