'बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा बंद करना चाहती है दिल्ली सरकार', कांग्रेस का बीजेपी पर हमला
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा बंद करना चाहती है। उन्होंने म ...और पढ़ें

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव का भाजपा पर हमला।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया है कि दिल्ली की भाजपा सरकार डीटीसी और कलस्टर बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा को बंद करना चाहती है। उन्होंने सवाल किया कि मेट्रो की भांति डीटीसी के पिंक सहेली कार्ड के ऑपरेशन में भी एयरटेल और मफिन बैंक की भागीदारी करने का भाजपा सरकार का आखिर मकसद क्या है? क्यों भाजपा दिल्ली सरकार के विभागों में निजी बैंकों की भागीदारी बढ़ा रही है?
यादव ने कहा कि जब दिल्ली में 11000 बसों की जरुरत के अनुपात में डीटीसी और कलस्टर बसें आधी से भी कम हैं। पुरानी और उम्र पूरी कर चुकी बसें लगातार रोड़ से हटाई जा रही हैं तथा नई इलेक्ट्रिक बसें घोषणाओं के बावजदू उपयुक्त संख्या में बढ़ाई नही जा रही हैं, तब रेखा सरकार महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा कैसे देंगी?
उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने बसों के इंतजार का कड़वा अनुभब अब से पहले कभी नही देखा होगा। एक बस के लिए हर बस स्टाप पर दर्जन से भी अधिक व्यक्तियों को घँटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। यादव ने कहा कि सरकार अपने वादों को पूरा करना सीखें।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।