Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi News: गलियों का निर्माण कार्य ठेकेदारों की मनमानी से बाधित, विधायक ने जल्द समस्या समाधान का दिया आश्वासन

    Updated: Wed, 10 Dec 2025 10:44 AM (IST)

    पूर्वी दिल्ली में ठेकेदारों और निगम की मनमानी के चलते गलियों का निर्माण कार्य अटका हुआ है, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं। गलियां खुदी हुई हैं, जिससे दु ...और पढ़ें

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में यमुनापार में अधिकतर गलियाें के काम ठेकेदारों और निगम के शास्त्री पार्क स्थित वेस्ट प्लांट के संचालकों की मनमानी के चलते बंद है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। गलियां एक-एक माह से खोदी हुई हैं। उन उबड़ खाबड़ रास्तों पर चलकर लोग चोटिल हो रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किसी का सीवर तो किसी का पानी की लाइन का कनेक्शन टूट गया है। निगम के जेई उन गलियां में जाकर झांकने को तैयार नहीं है। लोगों के घरों में शादियां हैं और गलियों में मलबा ही मलबा पड़ा है।

    यमुनापार में करीब 50 गलियां जो पिछले एक माह से खोदी हुई पड़ी हैं। इन गलियों में रहने वाले हजारों लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई गलियों की स्थिति ऐसी है कि ठेकेदारों ने खोदी और चलते बने। वहां के लोग परेशान हैं। जहां निर्माण चल रहा है वहां पर ठेकेदार लोगों से यह कह रहे हैं कि निगम के प्लांट से बजरी नहीं मिल रही है।

    लोग खुद प्लांट पर जाकर जब पता कर रहे हैं तो संचालक कभी ग्रेप का बहाना बना रहे हैं तो कभी कह रहे बजरी की कोई कमी नहीं है। स्थानीय लोगों का सबसे स्पष्ट सवाल यह है कि कोई उन्हें यह बताने को तैयार नहीं है कि ठेकेदार निर्माण कार्य पूरा कितने दिन में करेगा। उनकी मनमानी पर निगम व जनप्रतिनिधि लगाम नहीं लगा पा रहे हैं।

    ब्रह्मपुरी की गली नंबर-18 के स्थानीय लोगों ने कहा कि गली में चलना मुश्किल हो गया है। गली में बुजुर्ग व बच्चे सब रहते हैं। लेकिन अधिकारियों को आम लोगों की समस्या से किया लेना देना। एक युवक ने कहा कि 15 दिसंबर को उसकी शादी है और गली अधूरी पड़ी हुई है। वह इसको लेकर बहुत परेशान हैं। इस मामले में सीलमपुर के विधायक चौधरी जुबेर ने कहा कि वह अधिकारियों व ठेकेदारों से बात करेंगे कि जल्द से जल्द गलियां बनाएं।

    भाजपा पार्षद ने ठेकेदार को सड़क के गाढ़ने की दी धमकी

    पटपड़गंज वार्ड से पार्षद रेणु चौधरी का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह पटपड़गंज वार्ड के पॉकेट चार की सड़क न बनने पर ठेकेदार को धमकी दे रही है। वह कह रही हैं अगर 10 दिसंबर तक सड़क नहीं बनी तो वह ठेकेदार को सड़क में गढ़वा देंगी। धमकी देने के चौथे दिन ही ठेकेदार ने सड़क पर रोहड़ी डलवाने के साथ ही उस सड़क को बनवा दिया।

    मंंगलवार को पार्षद खुद अधिकारियों के साथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यहां के स्थानीय लोग पार्षद से शिकायतें कर रहे थे निगम ने सड़क खाेद दी है, लेकिन ठेकेदार व निगम के अधिकारी बनवाने को तैयार नहीं है। पार्षद ने अपने वीडियो में यह साफ कहा कि पैसा ठेकेदार खाए और लोग परेशान हो। ऐसा होने नहीं दिया जाएगा।