हत्या के इरादे से पांच राउंड फायरिंग करने वाला बदमाश गिरफ्तार, पूछताछ में खुला ये राज
दिल्ली के सीमापुरी इलाके में मामूली कहासुनी के बाद हत्या के इरादे से गोलीबारी करने वाले एक बदमाश को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपी गाजियाबाद का आदित्य है। पुलिस टीम ने तकनीकी सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से उसे आनंद विहार के पास से पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि शिकायतकर्ता के भतीजे से बहस के बाद उसने फायरिंग की थी।
-1761632809827.webp)
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में सीमापुरी थाना क्षेत्र में मामूली बहस के बाद हत्या के इरादे से गोलीबारी करने वाले बदमाश को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान यूपी, गाजियाबाद के आदित्य के रूप में हुई है।
उपायुक्त विक्रम सिंह के मुताबिक, आरोपी को पकड़ने के लिए एसीपी सुनील श्रीवास्तव की देखरेख में और इंस्पेक्टर सुनील कुमार कुंडू के नेतृत्व में टीम गठित की गई, जिन्होंने मुखबिरों को तौनात किया। तकनीकी निगरानी और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी को क्रास रिवर माल, आनंद विहार के पास से दबोच लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 21 अक्टूबर को शिकायतकर्ता के भतीजे शाहरुख और आरोपितों के बीच किसी बात पर बहस हुई। इस पर शिकायतकर्ता के पति सलीम उर्फ भसूदी ने आरोपितों की तलाश की, लेकिन वे नहीं मिले।
इसके बाद, सलीम ने कुछ स्थानीय लड़कों के साथ मिलकर आरोपितों के माता-पिता को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। 22 अक्टूबर की रात शिकायतकर्ता और उनके पति सलीम अपने घर की बालकनी में खड़े थे, तभी तीन मोटरसाइकिलों पर सवार चार-पांच लोग आए और लगभग पांच राउंड फायरिंग कर भाग गए थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।