Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, भारत नगर चाकूबाजी मामले में नाबालिग समेत दो गिरफ्तार

    Updated: Thu, 13 Nov 2025 05:37 AM (IST)

    दिल्ली क्राइम ब्रांच ने भारत नगर में पुरानी रंजिश के चलते दो लोगों पर चाकू से हमला करने वाले एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी रोहिणी सेक्टर 10 में हैं, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने 31 अक्टूबर को हुई घटना का खुलासा किया, जिसमें उन्होंने मान सिंह उर्फ राजीव और उसके साथियों पर हमला किया था। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

    Hero Image

    दिल्ली क्राइम ब्रांच ने भारत नगर में पुरानी रंजिश के चलते दो लोगों पर चाकू से हमला करने वाले एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। क्राइम ब्रांच की टीम ने भारत नगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दो लोगों को चाकू मारने वाले एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समयपुर बादली निवासी भरत उर्फ मिक्की और नाबालिग के रूप में हुई है। दोनों 31 अक्टूबर की घटना के बाद से फरार थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार के अनुसार, 11 नवंबर की सुबह करीब 8:30 बजे करनाल बाईपास के पास एक मुखबिर ने कांस्टेबल नीरज और कांस्टेबल आकाश को सूचना दी कि भारत नगर चाकूबाजी मामले में वांछित दो आरोपी रोहिणी सेक्टर 10 स्थित जापानी पार्क गेट नंबर 4 के पास अपने एक साथी से मिलने जा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए, एसीपी अशोक शर्मा की देखरेख और इंस्पेक्टर अजय शर्मा के नेतृत्व में गठित एक टीम ने इलाके में छापा मारा और दोनों को पकड़ लिया।

    पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने खुलासा किया कि 31 अक्टूबर को वे अपने एक अन्य दोस्त कार्तिक के साथ मान सिंह उर्फ राजीव से मिलने भारत नगर गए थे, जो दो अन्य लोगों के साथ आया था। दोनों प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच बहस के बाद मामला हाथापाई में बदल गया। इसी बीच, भरत ने चाकू निकालकर राजीव और उसके साथियों पर कई वार किए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस तीसरे संदिग्ध की तलाश कर रही है।