दिल्ली के करतार नगर में दो पक्षों में गोलीबारी, ट्यूशन से लौट रहे 6 साल के बच्चे के पैर में लगी गोली
दिल्ली के करतार नगर में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में ट्यूशन से लौट रहा 6 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, उसकी टांग में गोली लगी है। पुलिस ...और पढ़ें
-1780356198518_m.webp)
करतार नगर में गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में तैनात पुलिसकर्मी।
HighLights
करतार नगर में दो पक्षों में हुई गोलीबारी।
ट्यूशन से लौट रहे 6 वर्षीय बच्चे को लगी गोली।
पुलिस ने जांच शुरू की, बच्चा अस्पताल में भर्ती।
एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली के करतार नगर में देर रात गोलीबारी की एक घटना में 6 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चा ट्यूशन से लौट रहा था, तभी अचानक हुई गोलीबारी में उसकी टांग में गोली लग गई।
घायल बच्चे की मां रूबी ने बताया कि उनके बच्चे को ले जा रहे व्यक्ति ने रुकने का संकेत दिया, लेकिन दूसरी तरफ के लोग नहीं रुके। उस समय वहां झगड़ा चल रहा था और अंधाधुंध गोलीबारी हो रही थी। उन्होंने किसी से कोई विवाद या दुश्मनी होने से इनकार किया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मां ने बताया कि बच्चा तीसरी कक्षा में पढ़ता है और अभी तक उसकी स्थिति को लेकर कोई अपडेट नहीं मिला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।