Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    सावधान! दिल्लीवाले घने कोहरे की चादर में फिर लिपटेंगे, IMD का अगले दो दिनों के लिए यलो अलर्ट

    Updated: Fri, 26 Dec 2025 10:33 PM (IST)

    दिल्ली में अगले दो दिनों तक सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को दिल्ली का अ ...और पढ़ें

    Hero Image

    मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए जारी किया कोहरा का यलो अलर्ट।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच दिल्ली में अगले दो दिन सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से दो दिन का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस बीच शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग दो डिग्री ज्यादा रिकार्ड किया गया।

    शुक्रवार को दिल्ली में हल्की धुंध देखने को मिली। दिन चढ़ने और धूप निकलने के बाद वह भी साफ हो गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 47 से 100 प्रतिशत तक रहा।

    मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति पांच से 15 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- नए साल पर रेलवे का तोहफा, दिल्ली से वैष्णो देवी के लिए चलेगी नई ट्रेन; चेक करें टाइमिंग और रूट