Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में 1200 रुपये का विवाद बना जानलेवा, गमछे से गला घोंटकर दोस्त की हत्या; शव के पास बैठा रहा आरोपी

    Updated: Mon, 22 Jun 2026 10:25 PM (IST)

    दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुर बेरी में शराब पार्टी के दौरान 1200 रुपये के बकाया विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी म ...और पढ़ें

    गमछे से घोंट दिया दोस्त का गला। (AI Generated Image)

    गमछे से घोंट दिया दोस्त का गला। (AI Generated Image)

    HighLights

    1. फतेहपुर बेरी में शराब पार्टी में दोस्त ने दोस्त को मारा।

    2. 1200 रुपये के बकाया विवाद में गमछे से गला घोंटा।

    3. नशे में आरोपी शव के पास बैठा रहा, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। फतेहपुर बेरी इलाके में शराब पीने के दौरान बकाया 1200 रुपये के विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपित इतना नशे में था कि वारदात के बाद वह कई घंटे तक शव के पास ही बैठा रहा। बाद में अन्य साथियों के मौके पर पहुंचने पर घटना का पता चला।

    पुलिस ने आरोपित को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार देर रात पीसीआर काल के जरिए सूचना मिली कि मंदिर रोड स्थित हरस्वरूप कालोनी के पास एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। इस पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां एक खाली खेत में 35 वर्षीय अरविंद का शव पड़ा मिला। उसके गले में सफेद रंग का गमछा लिपटा था। प्रारंभिक जांच में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। 

    जांच में सामने आया कि हत्यारोपित मनोज कुमार पेशे से श्रमिक है और वह उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला है। अरविंद और मनोज कुमार खेत में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

    पूछताछ में स्वीकारी हत्या की बात

    नशे की हालत में विवाद बढ़ गया और मनोज ने गुस्से में आकर गमछे से अरविंद का गला घोंट दिया। अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को प्रत्यक्षदर्शी रोशन ने बताया कि उसने दोनों के बीच झगड़ा होते देखा था। उसके बयान और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया।

    खबरें और भी

    पूछताछ में मनोज ने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद क्राइम टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के पीछे विवाद की सटीक वजह जानने के लिए आरोपित से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला शराब के नशे में हुए विवाद का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के अल्मोड़ा में  दिल दहला देने वाली घटना: ससुर की हुई मौत, बेटी और दामाद पर हत्या का आरोप

    यह भी पढ़ें- सोनीपत में रुपये के लेन-देन के विवाद में किसान की ईंटों से कूचकर हत्या, 50 मीटर तक घसीटकर सिर-आंख पर किए वार