Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली नगर निगम के वार्ड कमेटियों के चुनाव की अधिसूचना जारी, 10 जुलाई तक नामांकन और 15 को होगा मतदान

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 03:43 PM (IST)

    दिल्ली नगर निगम की वार्ड कमेटियों के चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है, जिसमें 10 जुलाई तक नामांकन और 15 जुलाई को मतदान होगा। ये चुनाव न केवल जोन की सत् ...और पढ़ें

    दिल्ली नगर निगम के वार्ड कमेटियों के चुनाव की अधिसूचना जारी। एआई जनरेटेड

    दिल्ली नगर निगम के वार्ड कमेटियों के चुनाव की अधिसूचना जारी। एआई जनरेटेड

    HighLights

    1. दिल्ली नगर निगम वार्ड कमेटियों के चुनाव की अधिसूचना जारी।

    2. नामांकन 10 जुलाई तक, मतदान 15 जुलाई को होगा।

    3. स्थायी समिति गठन का मार्ग प्रशस्त करेंगे ये चुनाव।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के 12 वार्ड कमेटियों के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। 10 जुलाई तक नामांकन होंगे जबकि, 15 जुलाई को मतदान होगा। 

    यह चुनाव सिर्फ जोन की सत्ता तय नहीं करेंगे, बल्कि एमसीडी की सबसे ताकतवर स्थायी समिति के गठन का रास्ता भी साफ करेंगे।

    यही वजह है कि भाजपा और आम आदमी पार्टी ने अपने-अपने स्तर पर राजनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं। 

    12 में से 8 पर भाजपा का कब्जा

    राजधानी दिल्ली के 12 जोनों में से 8 पर भाजपा और 4 पर आम आदमी पार्टी का नियंत्रण है। भाजपा इस बार अपने सभी जोन बरकरार रखने के साथ रोहिणी और पश्चिमी जोन में भी जीत का लक्ष्य लेकर चल रही है।

    क्यों अहम हैं वार्ड कमेटी के चुनाव?

    • वार्ड कमेटियों के चुनाव एमसीडी प्रशासन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं।
    • हर जोन में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होगा।
    • इन्हीं वार्ड कमेटियों के जरिए स्थायी समिति के सदस्य चुने जाएंगे।
    • स्थायी समिति करोड़ों रुपये के विकास कार्यों, बड़े ठेकों, वित्तीय प्रस्तावों और नीतिगत फैसलों पर अंतिम निर्णय लेने वाली एमसीडी की सबसे शक्तिशाली समिति है।
    • इसी वजह से इन चुनावों को एमसीडी की सत्ता का 'सेमीफाइनल' भी माना जा रहा है।

    इन 6 जोन में स्थायी समिति सदस्य का भी होगा चुनाव

    इन जोनों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ स्थायी समिति सदस्य का भी चुनाव होगा

    • मध्य
    • नरेला
    • शाहदरा साउथ
    • नजफगढ़
    • केशवपुरम
    • करोल बाग