Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Monsoon Update: दिल्ली में 5 दिन देरी से हुई मानसून की एंट्री, कई इलाकों में बारिश; लोगों को गर्मी से राहत

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 11:15 AM (IST)

    Delhi Monsoon Update: मानसून के दिल्ली पहुंचते ही राजधानी और NCR के कई इलाकों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। IMD ने अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम ...और पढ़ें

    HighLights

    1. दिल्ली में मानसून 5 दिन की देरी से पहुंचा।

    2. दिल्ली-एनसीआर में धूलभरी हवाओं संग हल्की बारिश।

    3. लोगों को तेज धूप और गर्मी से मिली राहत।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Delhi Monsoon: यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल के बाद आखिरकार मानसून दिल्ली पहुंच गया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून 27 जून को आने वाला था लेकिन यह दिल्ली में पांच दिन की देरी से 2 जुलाई को पहुंचा है।

    मानसून के आगमन से ही आज सुबह ही दिल्ली और आसपास के इलाके के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आज सुबह ही दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज धूलभरी हवाएं चलने के बाद मामूली बारिश हुई।

    बारिश के बाद से ही पूरे दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहाना बना हुआ है। हालांकि बारिश ज्यादा न होने से लोग उमस महसूस कर रहे हैं लेकिन रोजाना होने वाली तेज धूप से उन्हें राहत मिल गई है।

    26 साल में 13वीं बार जुलाई में दिल्ली पहुंचा मानसून

    हालांकि दिल्ली में मानसून आने की सामान्य तिथि 27 जून है लेकिन अल नीनो के असर से इस वर्ष यह देर से पहुंचा है। 2001 से लेकर अभी तक 26 वर्षों के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो जून में मानसून ने 11 बार (2001, 2007, 2008, 2009, 2013, 2015, 2018, 2020, 2022, 2023 व 2024) ही दस्तक दी है।

    तीन बार (2013, 2020 व 2023 में) ही ऐसा हुआ है जब यह समय से पहले आ गया हो। बाकी 13 वर्षों में यह देरी से और जुलाई में आया।

    दूसरी तरफ मानसून के पहले दिन सुबह-सुबह ही राजधानी के विभिन्न इलाकों में हुई हल्की वर्षा। दिन में भी छाए रहेंगे बादल, तेज हवाओं के साथ अभी हल्की वर्षा के और दौर होने की संभावना।

     बीते 26 सालों में कब दिल्ली पहुंचा मानसून

    वर्ष (YEAR) शुरुआत (ONSET)
    2001 24 June (जून)
    2002 19 July (जुलाई)
    2003 05 July (जुलाई)
    2004 05 July (जुलाई)
    2005 05 July (जुलाई)
    2006 09 July (जुलाई)
    2007 28 June (जून)
    2008 15 June (जून)
    2009 30 June (जून)
    2010 05 July (जुलाई)
    2011 26 June (जून)
    2012 07 July (जुलाई)
    2013 16 June (जून)
    2014 03 July (जुलाई)
    2015 25 June (जून)
    2016 02 July (जुलाई)
    2017 02 July (जुलाई)
    2018 28 June (जून)
    2019 05 July (जुलाई)
    2020 25 June (जून)
    2021 13 July (जुलाई)
    2022 30 Jun (जून)
    2023 25 June (जून)
    2024 28 June (जून)
    2025 29 June (जून)

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर में सुहाना हुआ मौसम, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट