Delhi-NCR Flood Live Update: दिल्ली-एनसीआर में बाढ़ का कहर, यमुना के पानी में डूबा उस्मानपुर गांव
Delhi NCR Floods LIVE News यमुना के बढ़ते जलस्तर के कारण राजघाट से कश्मीरी गेट और रिंग रोड से कश्मीरी गेट जाने वाले मार्ग बंद हैं, जिससे हनुमान मंदिर से मजनू का टीला तक भीषण जाम है। निगमबोध घाट पर दीवार गिरने से अंतिम संस्कार बंद हैं। प्रशासन ने दक्षिण पूर्वी, सेंट्रल और पूर्वी दिल्ली में एनडीआरएफ तैनात की, 38 स्थानों पर 522 टेंट लगाए, और राहत शिविरों में भोजन, पानी, और शौचालय की सुविधाएं दीं।

Delhi DCR Floods LIVE News Updates: दिल्लीवालों के लिए बरसात फिर मुसीबत बनकर सामने आई। एनसीआर में तेज वर्षा के कारण गाजियाबाद, नोएडा व गुरुग्राम में सड़कों पर पानी भरने से लोगों को जहां लंबा जाम से जूझना पड़ा, वहीं हरियाणा के हथनी कुंड बैराज से सोमवार को 3.29 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण मंगलवार को यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया। खतरे का निशान 205.33 मीटर है, जबकि बुधवार दोपहर 1.00 बजे तक यमुना का जलस्तर 207 मीटर के पार पहुंच गया है। इसके चलते 15 हजार लोग विस्थापित हो चुके हैं।
यमुना नदी के उफान से राजधानी के निचले इलाकों में पानी भर गया है। पूर्वी दिल्ली की गीता कॉलोनी स्थित शमशान घाट और उस्मानपुर गांव यमुना के पानी मे डूब गया है।

यमुना का जलस्तर बढ़ने से कश्मीरी गेट बस स्टैंड पर जलभराव हो गया।

निगमबोध घाट भी बंद कर दिया गया है। यमुना से सटे इस घाट की एक दीवार गिरने से यमुना का पानी घाट पर आने लग गया था।

हनुमान मंदिर से लोहा पुल तक का मार्ग जलभराव के कारण बंद कर दिया गया।
यमुना का जलस्तर बढ़ने से राजघाट से कश्मीरी गेट जाने वाला मार्ग और रिंग रोड से कश्मीरी गेट जाने वाले मार्ग को एहतियातन बंद कर दिया गया है।
दिल्ली का निगमबोध घाट भी बंद कर दिया गया है। यमुना से सटे इस घाट की एक दीवार गिरने से यमुना का पानी घाट पर आने लग गया था। यही वजह है कि अब घाट पर अंतिम संस्कार का काम बंद है।

दिल्ली के राजघाट से कश्मीरी गेट जाने वाले मार्ग व रिंग रोड से कश्मीरी गेट जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया गया है, जिसके कारण हनुमान मंदिर से मजनू का टीला तक लगा भीषण जाम।

- दक्षिण पूर्वी दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली और पूर्वी दिल्ली में एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं।
- बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत शिविर लगाए गए हैं और वहां भोजन, पानी और टॉयलेट जैसी बेसिक सुविधाएं दी जा रही हैं।
- लोगों के पशुओं को निकालने के लिए भी टीमें तैनात की गई हैं।
दिल्ली के 38 लोकेशन पर 522 अस्थाई टेंट लगाए हैं। समुदाय भवन व चौपाल में भी शिविर बनाए गए हैं।
- हथनी कुंड बैराज से पानी का बहाव: 174442 क्यूसेक
- ओआरबी पर पानी का स्तर: 207.33
- वजीराबाद बैराज से पानी का बहाव: 182270 क्यूसेक
- ओखला बैराज से पानी का बहाव: 218028 क्यूसेक
यमुना बाजार इलाके में राहत शिविरों में भी यमुना का पानी घुस गया है। ऐसे में प्रशासन अब पूरे इलाके को खाली करा रहा है। #DelhiRains #DelhiFloods pic.twitter.com/liKksWtyGV
— Rajesh Kumar (@jagranrajesh123) September 3, 2025

जानलेवा साबित हो सकती है ये मस्ती, यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, प्रशासन की टीम बाढ़ प्रभावित इलाके से लोगों को हटा रही है, वहीं मदनपुर स्थित यमुना खादर में ये शख्स थर्मोकोल शीट से नाव बनाकर मस्ती कर रहा है। विपिन शर्मा

यमुना खादर में विश्वकर्मा कॉलोनी में यमुना का पानी पहुंचने के बाद एनडीआरएफ की टीम नाव के जरिए घरों में फंसे लोगों को निकालती हुई।

नोएडा सेक्टर-168 के पास डूब क्षेत्र में बने फार्म हाउस में भरा यमुना में आई बाढ़ का पानी।

नोएडा सेक्टर-95 दलिल प्रेरणा स्थल के पास हुए जलभराव के बीच जाते वाहन।
यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण बाढ़ आने के कारण यमुना बाजार के निवासियों को एनडीआरएफ जवानों की मदद से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

फरीदाबाद के विधि एवं न्यायिक प्राधिकरण की सचिव व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रितु यादव, एसडीएम मयंक भारद्वाज, नायब तहसीलदार ओमकार दत्त शर्मा मोहना पुल के ऊपर यमुना का जायजा लेते हुए।
न्यायिक मजिस्ट्रेट सहायता से शिवरों में ठहरे लोगों की सुविधाओं का अवलोकन करने के लिए दौरे पर थी। फरीदाबाद जिले की सीमा के किसी भी गांव के ग्रामीणों को अभी तक सहायता शिविर में नहीं ठहराया गया है। पलवल जिले के राजुपुर गांव के 50 ग्रामीणों को मोहना अनाज मंडी में ठहराया गया है।
यह लोग अपनी मर्जी से चलकर अनाज मंडी में आए हैं। इनके साथ भेड़-बकरी और पशु भी हैं। एसडीएम भारद्वाज विनायक तहसीलदार ओमकार दत्त शर्मा ने गांव की सरपंच से ग्रामीणों के लिए भोजन की व्यवस्था करने के लिए कहा है। इन लोगों के लिए पानी की भी व्यवस्था की गई है ।यह लोग अनाज मंडी के टीन शेड के नीचे ठहरे हुए हैं।

फरीदाबाद के मोहना में यमुना का पानी आसपास की खेतों में फैल गया है। मोहना पुल पर यमुना के विराट रूप दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है। आम दिनों में यमुना एक नाले की तरह बहती रहती है। ऐसा विराट रूप 2023 में देखने को मिला था। 2024 में यमुना घेरे से बाहर नहीं निकली। अब यमुना पूरी तरह से उफान पर चल रही है और फसलों में पानी फैल गया है।
दिल्ली समेत नोएडा व अन्य इलाकों में तेज बारिश शुरू हो चुकी है।
यमुना का पानी ऐतिहासिक लोहे के पुल को छूकर बह रहा है। पानी का बहाव ऐसा है कि नदी का पानी पुल के अंदर आ गया है।

फरीदाबाद के दूल्हेपुर गांव में राहत शिविर में पहुंचाए गए लोग। मोहना गांव में यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने की वजह से अपने पशु लेकर केजीपी एक्सप्रेसवे पर आए ग्रामीण।

फरीदाबाद में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से दिल्ली से सटे बसंतपुर की आबादी में लगातार पानी बढ़ता जा रहा है। यहां अवैध रूप से कॉलोनी बसाई गई है जिसकी वजह से 300 से अधिक मकानों में पानी भर गया है। बुधवार सुबह यमुना का जल स्तर बढ़ने के साथ लोग अपने घरों को छोड़कर बाहर आ रहे हैं। बसंतपुर में ही लोगों को रेस्क्यू करने का भी इंतजाम किया गया है। एसडीआरएफ की टीम तैयारी में जुट गई है।

फरीदाबाद की सीमा में हथिनी कुंड बैराज से पहली सितंबर छोड़ गया तीन 39 हजार क्यूसेक पानी पहुंच चुका है। अब तक जिले में एक लाख 73000 क्यूसेक पानी बह चुका है। किनारे बसे गांव की आबादी तक पानी पहुंच चुका है। मोहना गांव की आबादी के यमुना की तरफ पानी है। इसी तरह से छांयसा, साहूपुरा खादर, मोठूका, अरुआ में आबादी तक पानी आ गया है। प्रशासन पूरी तरह से जुटा हुआ है।
दिल्ली में यमुना के लोहा पुल से ट्रेनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। जलस्तर 206 मीटर के पार पहुंचने पर मंगलवार शाम से वाहनों की आवाजाही बंद थी। आज सुबह 6.30 बजे से ट्रेन परिचालन भी बंद कर दिया गया।

दिल्ली के बदरपुर खादर गांव से 50 लोगों को बोट क्लब ने रेस्क्यू किया। यहां कल से ही रेस्क्यू अभियान जारी है।
पूर्वी दिल्ली में आज सुबह 9 बजे से पहले तक ही यमुना का जलस्तर 206.86 मीटर पहुंच गया है। खादर में पानी का फैलाव होने लगा है। पुराना उस्मानपुर गांव व गढ़ी मांडू गांव के करीब तक पानी आ गया है। अधिकारियों का कहना कि आज रात से यमुना का जल स्तर कम होना शुरू होगा।
दिल्ली में आई बाढ़, उस्मानपुर का एक दृश्य। pic.twitter.com/Tv6DnnZSYl
— Pooja TRIPATHI (@PoojaT189) September 3, 2025