पूर्वी दिल्ली में ऑनलाइन ठगी गिरोह का भंडाफोड़, बैंक मैनेजर सहित तीन गिरफ्तार
पूर्वी दिल्ली में स्पेशल स्टाफ ने ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें सिटी यूनियन बैंक का रिलेशनशिप मैनेजर भी शामिल ह ...और पढ़ें

पूर्वी दिल्ली में स्पेशल स्टाफ ने ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी जिले के स्पेशल स्टाफ की टीम ने एक ऐसे आनलाइन ठग गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने बीते ढाई माह में लोगों के खाते से एक करोड़ की रकम ठग ली। गिरोह के पकड़े गए तीन सदस्यों में सिटी यूनियन बैंक की मयूर विहार शाखा का रिलेशनशिप मैनेजर भी है जो म्यूल खाते खुलवाता था।
साथ ही अन्य दो ठग चाचा भतीजे हैं। तीनों टेलीग्राम ग्रुप के जरिए उनसे जुड़े थे। जबकि चीन में बैठे ठगों के साथ मिलकर फेसबुक व इंस्टाग्राम के जरिए लोगों के मोबाइल में एंड्रायड में इंस्टाल होने वाली एपीके (एंड्राइड पैकेज किट) फाइल भेजकर बैंक का ओटीपी ले लेते थे और पैसे अपने खातों में ट्रांसफर कर लेते थे।
पूर्वी जिला के डीसीपी राजीव कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों की पहचान रिलेशनशिप मैनेजर व बिहार के गया निवासी फ्रांशु कुमार, मेरठ के सरधना स्थित छुर गांव निवासी शौकिन व इसके भतीजे शाहरुख के रूप में हुई है। ढाई माह में इस गिरोह ने करीब 50 लोगों को अपना शिकार बनाते हुए एक करोड़ रुपये की ठगी की है। इनके पास से कई म्यूल बैंक खाते व एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।
बरेली में हुई ठगी की शिकायत से मिला सुराग
पुलिस को नेशनल क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल से ठगी की एक शिकायत मिली थी कि बरेली निवासी अमन बाबू मौर्य नाम के व्यक्ति ने 22 फरवरी को आनलाइन 10 हजार रुपये की ठगी हुई है। ठगी की रकम दिल्ली के मयूर विहार फेज-एक स्थित सिटी यूनियन बैंक के एक संदिग्ध बैंक खाते में ट्रांसफर की गई थी।
म्यूल खाता कंस्ट्रक्शन रायल एंटरप्राइजेज के नाम से पुरानी कोंडली निवासी शौकीन के नाम पर खुला हुआ है। इस खाते का इस्तेमाल आठ अलग-अलग ठगी की वारदात में हुआ है। खाता संचालक शौकीन को कोंडली से गिरफ्तार कर लिया गया।
भतीजे के कहने पर खुलवाया था खाता
आरोपित शौकीन ने बताया कि यह खाता उसने अपने भतीजे शाहरुख के कहने पर खुलवाया था। पुलिस ने कोंडली से ही शाहरुख को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। शाहरुख ने बताया कि म्यूल खाते रिलेशनशिप मैनेजर फ्रांशु कुमार खुलवाता था।
एक खाता खुलवाने के 10 से 15 हजार रुपये वसूलता था। वह गत फरवरी में टेलीग्राम पर बने चैनल के जरिये चीन के ठगों के संपर्क में आया था। वह पांचवी कक्षा तक पढ़ा है और अपने चाचा शौकीन के साथ सैलून चलाता था।
15 दिन में दी ट्रेनिंग, करने लगा ठगी
पुलिस के अनुसार चीन के ठगों ने शाहरुख को 15 दिन की ठगी करने की आनलाइन ट्रेनिंग दी थी। शाहरुख ने अपने चाचा को भी गिरोह में शामिल कर लिया।
पुलिस को पूछताछ में बैंक मैनेजर ने बताया कि वह अमीर बनने के चक्कर में ठगों की मदद करता था। फर्जी कागजात पर म्यूल खाते खोल देता था। म्यूल खाते उपलब्ध करवाने पर उसे 25-30 हजार कमीशन मिलता था। पुलिस को ठगों से की गई टेलीग्राम चैट भी मिली है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।