Petrol Diesel Price Hiked: तीन दिन बाद फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, आज से नई कीमतें लागू
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध से उत्पन्न ईंधन संकट के बीच दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम फिर बढ़ गए हैं। मंगलवार से दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये और ...और पढ़ें

फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम।
HighLights
पश्चिम एशिया युद्ध से ईंधन संकट जारी।
पेट्रोल 87 पैसे, डीजल 91 पैसे महंगा।
दिल्ली में मंगलवार से नई दरें लागू।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध से उत्पन्न ईंधन संकट के बीच पांचवें दिन फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि की गई है। नए आदेश के मुताबिक 87 पैसे पेट्रोल तथा 91 पैसे डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है।
चार दिन पूर्व ही शुक्रवार को पेट्रोल डीजल के दाम में तीन–तीन रुपये की वृद्धि हुई थी। दूसरी बढ़ोतरी के साथ मंगलवार से दिल्ली में पेट्रोल जहां 98.64 रुपये और डीजल 91.58 रुपये में मिलेगा। तेल कंपनियों ने बढ़ोतरी संबंधित संदेश पेट्रोप पंप संचालकों को सोमवार देर रात को दिया।
खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी
इस वृद्धि से खाने पीने की वस्तुओं से लेकर माल ढुलाई तक और महंगी होगी। यह भी चिंता की बात है कि इंडियन ऑयल (आइओसी, एचपीसीएल व बीपीसीएल) की तरफ से की गई यह अंतिम वृद्धि नहीं होगी, क्योंकि पेट्रोल और डीजल की उत्पादन लागत व बिक्री लागत में अंतर अब भी काफी ज्यादा है।
शुक्रवार को ही बढ़ी थी कीमतें
इससे पहले, शुक्रवार को पेट्रोल के दाम प्रति लीटर 3.14 रुपये की वृद्धि की गई थी, जिसके बाद यह बढ़कर 97.77 रुपये हो गई थी। इसी तरह, डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा होकर 90.67 रुपये पहुंच गया था।
खबरें और भी
जेब पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ
यह बढ़ोतरी तेल कंपनियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण की गई है। दिल्ली-एनसीआर के लोगों पर इस मूल्यवृद्धि का सीधा असर पड़ेगा। खासकर दैनिक यात्रा करने वालों, ट्रांसपोर्टरों और छोटे व्यवसायियों के जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।