फर्जी रिकवरी एजेंट बनकर जबरन वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, बागपत से दिल्ली आकर कर रहे थे वसूली; 4 गिरफ्तार
शकरपुर पुलिस ने फर्जी बैंक रिकवरी एजेंट बनकर वाहन चालकों से जबरन वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। ये बदमाश बागपत से दिल्ली आकर 'ईजी रिकवरी' ...और पढ़ें

पिछले कुछ माह में यह गिरोह करीब 20 लोगों को अपना निशाना बना चुका है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। शकरपुर थाना पुलिस ने फर्जी बैंक रिकवरी एजेंट बनकर वाहन चालकों से जबरन वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बागपत से दिल्ली आकर वारदात को अंजाम देते थे। यह गिरोह बड़े ही शातिराना तरीके से वारदात को अंजाम दे रहा था।
गिरोह के बदमाश ईजी रिकवरी नाम के एप के जरिये उन वाहन चालकों की जानकारी निकालते थे, जिन्होंने बैंक लोन पर वाहन लिया हुआ है। ईएमआई बकाया चल रही है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान प्रिंस, आकाश उर्फ अक्कू, शिवम और टीटू उर्फ टिट्टू के रूप में हुई है। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल पांच मोबाइल व एक ब्रेजा कार बरामद की है। पिछले कुछ माह में यह गिरोह करीब 20 लोगों को अपना निशाना बना चुका है।
जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार रावल ने बताया कि केशव कुमार नाम के व्यक्ति ने जबरन बंधक बनाकर वसूली की शिकायत शकरपुर थाने में दी थी। पीड़ित ने बताया कि वह अपने वाहन से जा रहा था। ब्रेजा कार सवार चार लोगों ने उसका रास्ता रोका और अपनी कार में बैठाकर बंधक बना लिया। खुद को बैंक का रिकवरी एजेंट बताकर रकम मांगने लगे। उन्होंने रकम देने से मना किया तो मारपीट करने लगे।
जबरन एक बैंक खाते में 18 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस ने केस दर्ज किया। इंस्पेक्टर विजेंद्र नगर के नेतृत्व में एसआइ अनुभव, एसआई विशाल, हेड कांस्टेबल राहुल पवार की टीम बनाई गई। तकनीकी निगरानी के जरिये पुलिस ने गिरोह के बदमाशों की पहचान की और उन्हें बागपत से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपितों ने बताया कि वह ईजी रिकवरी एप के जरिये वाहन चालकों की जानकारी निकालते थे। देखते थे किसपर वाहन चालक पर लोन की कितनी ईएमआइ बकाया है। वह बिना नंबर की ब्रेजा कार से उन वाहन चालकों के पास जाते थे और रिकवरी एजेंट के नाम जबरन वसूली कर फरार हो जाते थे।
यह भी पढ़ें- रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गैंग के शूटर को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, सैनिक विहार से लोडेड पिस्टल बरामद
यह भी पढ़ें- दिल्ली में कुत्ते को बिना पट्टा बांधे घुमाने पर 1000 का जुर्माना, रोड पर कूड़ा फेंकने; मवेशी बांधने पर भी MCD सख्त
यह भी पढ़ें- यमुना में अवैध खनन का फील्ड सर्वे और सीमांकन का काम पूरा, अब दिल्ली-गाजियाबाद की सरकारें करेंगी सख्त निगरानी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।