Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Delhi Police Transfer: दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, CP सतीश गोलचा ने तीन सीनियर अधिकारियों का किया ट्रांसफर

    By RAKESH KR. SINGHEdited By: Sonu Suman
    Updated: Fri, 24 Oct 2025 05:20 PM (IST)

    दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। ट्रैफिक पुलिस में अब केवल एक विशेष आयुक्त होगा, पहले दो थे। सतीश गोलचा ने दोनो पदों को समाप्त कर दिया है। अजय कुमार चौधरी और के. जगदीशन का तबादला हो गया है। नीरज ठाकुर को ट्रैफिक पुलिस का कार्यभार मिला है, और अनिल शुक्ला स्पेशल सेल के नए प्रमुख बने हैं।

    Hero Image

    दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने विभाग में किया फेरबदल।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस में अब एक ही विशेष आयुक्त होंगे। पहले, 2021 में तत्कालीन पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने ट्रैफिक पुलिस को दो जोन में बांटकर दो विशेष आयुक्त नियुक्त किए थे। वर्तमान पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने इस व्यवस्था को खत्म कर दोनों पदों को समाप्त कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्तमान में ट्रैफिक पुलिस के दो विशेष आयुक्त अजय कुमार चौधरी और के. जगदीशन थे, जिनका तबादला कर दिया गया है। विशेष आयुक्त नीरज ठाकुर को अब दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का पूरा कार्यभार सौंपा गया है।

    इसी तरह, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे राजेश खुराना का भी तबादला हो गया है। उनकी जगह अनिल शुक्ला को स्पेशल सेल का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है।