दिल्ली पुलिस ने पांच नाबालिग समेत छह गुमशुदा लोगों को परिवार से मिलाया, टुंडला जंक्शन से बरामद
थाना सुभाष प्लेस पुलिस ने पांच नाबालिगों सहित छह लापता लोगों को सकुशल खोजकर उनके परिवारों से मिलाया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी निगरानी से सभी ...और पढ़ें
-1770236242237_m.webp)
पुलिस ने पांच नाबालिग सहित 6 लापता लोगों को सकुशल पहुंचाया।
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। थाना सुभाष प्लेस पुलिस ने पांच नाबालिगों सहित कुल छह लापता लोगों को सकुशल खोजकर उनके स्वजनों से मिलाया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी निगरानी से सभी को उत्तर प्रदेश के टुंडला रेलवे जंक्शन से बरामद किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस का धन्यवाद किया।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि 31 जनवरी को शकूरपुर निवासी दिव्या ने थाना सुभाष प्लेस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी छोटी बहन अपने दो नाबालिग दोस्तों के साथ 30 जनवरी की सुबह से लापता है। शिकायत पर थाना सुभाष प्लेस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर तेज पाल सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी निगरानी और लगातार प्रयासों के जरिए लापता लड़कियों का सुराग लगाया और उन्हें उनके दोस्तों सहित टुंडला रेलवे जंक्शन से बरामद किया।
पूछताछ में नाबालिगों ने बताया कि वे आगरा घूमने गए थे और टुंडला के एक गेस्ट हाउस में रुके थे। पुलिस ने सभी को सुरक्षित रूप से उनके परिजनों को सौंप दिया। यह सफलता थाना सुभाष प्लेस पुलिस की त्वरित कार्रवाई, प्रभावी निगरानी और टीम वर्क का परिणाम है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।