Trending

    दिल्ली में दर्ज की गई सीजन की सबसे गर्म सुबह, AQI भी बिगड़ा; खराब श्रेणी में पहुंच गई राजधानी की हवा

    Updated: Mon, 09 Mar 2026 02:26 PM (IST)

    दिल्ली में सोमवार को इस सीजन की सबसे गर्म सुबह दर्ज की गई, न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन का तापमान 37 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है, ...और पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच सोमवार की सुबह इस सीजन की सबसे गर्म रही। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक चला गया। उधर दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब चल रही है।

    सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। आसमान दिन भर साफ रहेगा। तेज धूप भी खिली रहेगी।

    सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे दिल्ली का एक्यूआई 208 रिकाॅर्ड किया गया। इसे खराब श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों में भी हवा मध्यम से खराब श्रेणी में चल रही है। पूर्वानुमान है कि हाल फिलहाल इसमें बहुत अधिक बदलाव नहीं होगा।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में DTC बस ने तीन राहगीरों को कुचला, दो की मौत; गुस्साई भीड़ ने बस में आग लगाकर की तोड़फोड़