दिल्ली सचिवालय को बम से उड़ाने की दी गई धमकी, डॉग स्क्वायड की जांच में कुछ नहीं मिला; जांच जारी
राजधानी में दिल्ली सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस, दमकल विभाग और बम स्क्वायड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर गहन जांच ...और पढ़ें

दिल्ली सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी में स्कूलों, कालेजों व प्रतिष्ठित संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का सिलसिला जारी है। अब बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दिल्ली सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली।
धमकी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस के अलावा दमकल विभाग, बम स्क्वायड (बीडीएस), डाग स्क्वायड और अन्य एजेंसियों की टीमों ने मौके पर पहुंचकर गहन जांच शुरू की और जब कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला तो इसे भी फर्जी (हाॅक्स) करार दिया गया।
दमकल विभाग के मुताबिक, दिल्ली सचिवालय में बम की धमकी की सूचना मिली थी। इसके बाद सभी संबंधित एजेंसियों को सूचना दी गई और कुछ ही देर में स्थानीय पुलिस के साथ अन्य टीमें भी मौके पर पहुंच गईं और पूरे परिसर की जांच की गई।
हालांकि, कुछ भी नहीं मिलने के बाद इस काॅल को हाॅक्स करार दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिरकार यह काॅल किसने की।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में नशे में धुत चार शोहदों ने युवती से की छेड़छाड़, विरोध करने पर ट्रांसपोर्टर को बेरहमी से आधा घंटा पीटते रहे
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।