दिल्ली में 10 दिसंबर को फिर मनेगी दीवाली: CM रेखा गुप्ता होंगी शामिल; उत्सव जैसा होगा माहौल; क्या है कारण?
दिल्ली में 10 दिसंबर को फिर से दीवाली मनाई जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस दीपोत्सव में भाग लेंगी। यह उत्सव विशेष रूप से आयोजित किया जा रहा है, जिसम ...और पढ़ें
-1765213889457.webp)
आगामी 10 दिसंबर को दिल्ली में फिर से दीवाली मनने जा रही है।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दीवाली पिछली 21 अक्टूबर काे धूमधाम से मनाई जा चुकी है, मगर आगामी 10 दिसंबर को दिल्ली में फिर से दीवाली मनने जा रही है। दरअसल इस दिन दीवाली को अमूर्त धरोहर की सूची में शामिल हाेने की पूरी संभावना है। लाल किले में हो रही यूनेस्को की इस बैठक में होने वाले फैसले के बाद 10 दिसंबर काे दिल्ली जगमग होगी।
लाल किला सहित दिल्ली में प्रमुख स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था होगी। सभी सरकारी इमारतों पर रोशनी की जाएगी। प्रमुख स्थानों पर रोशनी की जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी अपनी कैबिनेट के साथ दिल्ली के किसी एक स्थान पर दीपोत्सव में शामिल होंगी। दिल्ली सरकार इसके लिए तैयारी में जुट गई है।
सरकार की योजना के तहत लालकिले और अन्य सरकारी इमारतों को दीयों से सजाया रहा है। संस्कृति मंत्रालय ने इस संबंध में दिल्ली सरकार से संपर्क किया है। दिल्ली के संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा के अनुसार प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों के साथ-साथ दिल्ली सरकार की इमारतों को भी दीयों और अन्य प्रकाशमय चीजों से रोशन किया जाएगा।
मुख्य कार्यक्रम लाल किले में आयोजित होगा। लाल किले के आसपास चांदनी चौक इलाके में भी रंगोली सजेगी। आतिशबाजी भी होगी। लालकिला के अंदर दीवाली मेला लगेगा। संस्कृति मंत्रालय ने देश के सभी विश्व धरोहर स्थलों को भी उस शाम दीयों से विशेष रूप से सजाने के निर्देश दिए हैं।
भारत ने मार्च 2024 में दीपावली को अमूर्त विश्व धरोहर में शामिल करने का प्रस्ताव यूनेस्को को सौंपा था। यूनेस्को की इंटरगवर्नमेंटल कमेटी की सालाना बैठक 8 से 13 दिसंबर के बीच लाल किले में हो रही है। इस बैठक में दीपावली को विश्व विरासत का दर्जा हासिल होने की पूरी संभावना है। बैठक में दुनियारभर से आए 54 अमूर्त सांस्कृतिक विरासतों के प्रस्तावों पर मंथन होगा और चुनिंदा विरासतों को विश्व विरासत सूची में शामिल किया जाएगा।
भारत से केवल दीपावली को लेकर प्रस्ताव दिया गया है। यह एजेंडे में 24वें नंबर पर है और इस पर 9-10 दिसंबर को विचार होने की संभावना है। इस पर मुहर लगना भी तय माना जा रहा है। ऐसा होने पर 10 दिसंबर को लाल किले को दीपों से रोशन किया जाएगा। यूनेस्को की यह बैठक हर दो साल में एक बार होती है। अगली बैठक 2027 में होगी। इसके लिए भारत ने अभी से छठ त्योहार का प्रस्ताव भेज दिया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।