Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में बढ़ेगी लोगों की परेशानी, तीन दिन की हड़ताल पर जाएंगे ऑटोवाले और ट्रांसपोर्टर

    Updated: Tue, 19 May 2026 11:44 AM (IST)

    दिल्ली में ट्रांसपोर्टरों और ऑटो चालकों ने 21 से 23 तारीख तक हड़ताल की चेतावनी दी है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    दिल्ली में ऑटो और ट्रांसपोर्टर जाएंगे हड़ताल पर। तस्वीर- एआई जनरेटेड

    HighLights

    1. दिल्ली में 21 से 23 तक ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल।

    2. ऑटो चालक किराया वृद्धि की कर रहे मांग।

    3. ईंधन मूल्य वृद्धि, हरित शुल्क मुख्य कारण।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। ईंधन के साथ-साथ दूध-ब्रेड जैसी जरूरत की चीजों की मूल्य वृद्धि के बीच अब दिल्ली के लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल दिल्ली के ट्रांसपोर्टरों और ऑटो चालकों ने विभिन्न मांगों के साथ किराया वृद्धि की मांग को लेकर 21 से 23 तक हड़ताल की चेतावनी दी है।

    ट्रांसपोर्टर जहां व्यावसायिक वाहनों से हरित शुल्क वसूलने, प्रदूषण का हवाला देकर दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध जैसे मामलों का हवाला देकर तीन दिनों तक चक्काजाम की चेतावनी दी है।

    वहीं, ऑटो चालक सीएनजी दाम में बढ़ोतरी के बाद किराया बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट संगठन का यह आह्वान हैं। जिसमें कई व्यावसायिक वाहन, सवारी वाहन, ऑटो, टैक्सी समेत अन्य संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है।

    यह भी पढ़ें- Petrol Diesel Hike: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आगरा में नई कीमतें लागू; देखें रेट लिस्ट