Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Delhi Weather: दिल्ली में सीजन की सबसे ठंडी सुबह, 2 दिन बारिश का अलर्ट; नवंबर में होगा अच्छी सर्दी का एहसास

    Updated: Sun, 26 Oct 2025 10:53 AM (IST)

    दिल्ली में आज रविवार को सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में बारिश की चेतावनी दी है, जिससे तापमान और गिर सकता है। अनुमान है कि नवंबर में दिल्लीवासियों को अच्छी ठंड का अनुभव होगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट आई है। बारिश के चलते ठंड बढ़ने की संभावना है, और लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़ सकते हैं।

    Hero Image

    (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। लगातार बदल रहे मौसम के बीच दिल्ली में अब सुबह और रात के समय ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। एसी और कूलर के बाद अब पंखे भी बंद होने लगे है। आसमान साफ रहने से न्यूनतम तापमान में भी कमी आ रही है। इसी क्रम में रविवार को दिल्ली में इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी। आज यानी रविवार को भी दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में सुबह से ही तेज चमकदार सूरज निकल गया है। दिन चढ़ने के साथ साथ धूप भी तीखी होती जाएगी।

    आज का न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा है, जो इस सीजन का सबसे कम है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी अगले तीन-चार दिन तक आसमान साफ ही रहेगा। इसके चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट बनी रहेगी। धीरे धीरे अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी।

    Delhi AQI

    इंडिया गेट के पास छाई धुंध। फोटो- ANI

    दिसंबर नहीं, नवंबर में होने लगेगा अच्छी ठंड का एहसास

    इस साल दिल्ली में ठंड ने समय पहले दस्तक दे दी है। सुबह-शाम गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। तापतान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके असर से दो दिन दिल्ली में हल्की बारिश जबकि पहाड़ों पर बर्फबारी होने के आसार हैं। इन बफीर्ली हवाओं की ठंडक दिल्ली में भी आएगी। लिहाजा, नवंबर के पहले सप्ताह में ही सुबह शाम के बाद दिन में भी हल्की ठंडक का एहसास होने लगेगा।

    जानिए AQI का हाल?

    वहीं, दिल्ली की हवा रविवार को खराब से वापस बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक रविवार सुबह 10 बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 324 के अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को बहुत खराब श्रेणी में रखा जाता है। अगले दो दिनों के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

    स्थान एक्यूआई
    आनंद विहार 430
    दिल्ली एयरपोर्ट 269
    जहांगीरपुरी 370
    लोधी रोड 283
    रोहिणी 362
    लोनी, गाजियाबाद 320
    इंदिरापुरम 319
    वसुंधरा 345
    सेक्टर-62, नोएडा 288
    नॉलेज पार्क, ग्रेटर नोएडा 283
    सेक्टर 51, गुरुग्राम 355