Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ रही सुबह में ठंड, अगले कुछ दिनों तक तापमान रहेगा सामान्य; पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

    Updated: Sun, 07 Dec 2025 08:22 PM (IST)

    दिल्ली में पिछले दो दिनों से न्यूनतम तापमान बढ़ रहा है। रविवार को सुबह धुंध छाई रही, लेकिन दिन में हवा चलने से छंट गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ ...और पढ़ें

    Hero Image

    दिल्ली में पिछले दो दिनों से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो रही है।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में पिछले दो दिनों से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो रही है। रविवार को राजधानी के अधिकांश स्थानों पर सुबह धुंध छाई रही। हवा चलने के कारण दिन चढ़ते ही धुंध छंट गई, परंतु कुछ स्थानों पर हल्के बादल छाए रहे। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुसार सोमवार व मंगलवार को भी इसी तरह का मौसम रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बृहस्पतिवार व शुक्रवार को इस वर्ष दिसंबर की अब तक की सबसे ठंडी सुबह रही और पारा 5.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। शनिवार सुबह से इसमें वृद्धि हो रही है। रविवार को न्यूनतम तापमान बढ़कर 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। दिन में 15 से 20 किलोमटीर प्रति घंटे की गति से हवा चली।

    आइएमडी के अनुसार सोमवार को भी तापमान में गिरावट आने की उम्मीद नहीं है। सुबह के वक्त हल्की धुंध नजर आ सकती है।आसमान तो साफ रहेगा लेकिन दिन के समय हवा की गति15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।

    मौसम विभाग के अनुसार, 9 और 10 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 9, 10 और 11 दिसंबर10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है। वहीं, 11 दिसंबर से तापमान में गिरावट आने का पूर्वानुमान है। 11 और 12 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

    12 और 13 दिसंबर यानी दो दिन दिल्ली में हल्के बादलों की आवाजाही देखी जा सकती है। दोनों दिन सुबह के समय हल्का कोहरा भी हो रहेगा। हवा की गति कम रहने से प्रदूषण का स्तर बढ़ने की भी संभावना है। वहीं, 13 दिसंबर को न्यूनतम तापमान बढ़कर फिर से 7 से 9 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।