Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    नवंबर में खुल सकता है दिल्ली का चिड़ियाघर, 30 अक्टूबर को जांच के लिए चौथी बार भेजे जाएंगे सैंपल

    Updated: Sat, 25 Oct 2025 06:29 PM (IST)

    दिल्ली चिड़ियाघर, जो बर्ड फ्लू के कारण दो महीने से बंद है, नवंबर के दूसरे सप्ताह में फिर से खुल सकता है। 30 अक्टूबर को भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट नकारात्मक आने पर विचार किया जाएगा। अगस्त में कई पक्षियों की मौत के बाद चिड़ियाघर को बंद कर दिया गया था। अंतिम पॉजिटिव मामला 1 सितंबर को मिला था, जिसके बाद सभी रिपोर्ट निगेटिव आई हैं।

    Hero Image

    नवंबर में खुल सकता है दिल्ली का चिड़ियाघर।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दो माह से बर्ड फ्लू के चलते बंद दिल्ली चिड़ियाघर नवंबर के दूसरे सप्ताह में फिर से खुल सकता है। चिड़ियाघर निदेशक संजीत कुमार ने कहा कि फ्लू के चौथे दौर के नमूने 30 अक्टूबर को लिए जाने हैं और उनके परिणाम छह से सात दिनों में आने की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि अगर टेस्ट निगेटिव आता है, तो चिड़ियाघर के खुलने पर दोबारा विचार किया जाएगा। चिड़ियाघर 30 अगस्त को बंद किया गया था, जब कई पक्षियों की बर्ड फ्लू के चलते मौत हुई थी, जिनमें पेंटेड स्टार्क और ब्लैक-हेडेड इबिस शामिल थे।

    28 से 31 अगस्त के बीच लिए गए नमूनों में बर्ड फ्लू पाया गया था, जिसके चलते चिड़ियाघर को तत्काल प्रभाव से अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया था। अंतिम पाजिटिव केस एक सितंबर को दर्ज किया गया था। उसके बाद एवियरी और अन्य पिंजरे में लिए गए नमूनों के परिणाम निगेटिव रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- राजधानी में 21 साल बाद बेसहारा गायों को मिलेगा आश्रय, दिल्ली सरकार पीपीपी माॅडल पर बनाने जा रही गोशाला