Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण से राहत नहीं, AQI 200 पार होने पर सांस लेना हो रहा मुश्किल

    Updated: Fri, 24 Oct 2025 07:24 AM (IST)

    दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। हवा की गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 200 के पार चला गया है। प्रदूषण के कारण बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। डॉक्टरों ने लोगों को घर से कम निकलने और मास्क पहनने की सलाह दी है। सरकार प्रदूषण कम करने के लिए प्रयास कर रही है।

    Hero Image

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi AQI Today दीवाली के बाद आज यानी शुक्रवार को भी दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से राहत नहीं मिली है। राजधानी की हव अभी भी लोगों की सेहत के लिए सही नहीं है। आइए आपको बताते हैं कि आज आपके इलाके में कितना AQI रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि आज भी दिल्ली का एक्यूआई 200 के पार है। aqi.in के अनुसार, नई दिल्ली में आज सुबह सात बजे AQI 216 रिकॉर्ड किया गया, जबकि सोनिया विहार दिल्ली में एक्यूआई 225 दर्ज किया गया है।

    वहीं, आईटीआई शारदा दिल्ली में आज सुबह सात बजे एक्यूआई 216 दर्ज किया गया, जबकि दिल्ली के द्वारका में 196 रिकॉर्ड किया गया है। दिल्ली के नरेला में आज सुबह AQI 203 पाया गया, जबकि अलीपुर दिल्ली में एक्यूआई 205 दर्ज किया गया है।

    यह भी पढ़ें- Delhi Pollution: दिल्ली में दमघोंटू हवा का कहर, लगातार चौथे दिन रही 'बेहद खराब', रेड जोन में यह छह शहर

    दिल्ली के अलावा गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आज सुबह सात बजे एक्यूआई 224 रिकॉर्ड किया गया, जबकि लोनी में 235 पाया गया। उधर, नोएडा सेक्टर-116 में AQI 227 दर्ज किया गया है। अगर हरियाणा के गुरुग्राम की बात करें तो वहां आज सुबह सात बजे एक्यूआई 231 रिकॉर्ड किया गया है।

    जानिए आज कहां कितना रहा AQI

    Source - aqi.in

    स्थान AQI स्थिति
    नई दिल्ली 216 खराब
    सोनिया विहार दिल्ली 225 खराब
    आईटीआई शारदा दिल्ली 216 खराब
    द्वारका दिल्ली 196 मध्यम
    नरेला दिल्ली 203 खराब
    अलीपुर दिल्ली 205 खराब
    इंदिरापुरम गाजियाबाद 224 खराब
    लोनी गाजियाबाद 235 खराब
    नोएडा सेक्टर-116 227 खराब
    गुरुग्राम हरियाणा 231 खराब