दिल्ली-NCR में तेज हवा और बारिश से विमान सेवा प्रभावित, एयर इंडिया और IndiGo ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में अचानक बदले मौसम के कारण तेज हवाओं और बारिश ने हवाई यातायात को प्रभावित किया। खराब मौसम के चलते दिल्ली से 15 उड़ ...और पढ़ें

तेज हवाओं और बारिश से एयर ट्रैफिक प्रभावित। (वीडियो ग्रैब)
HighLights
दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम ने ली करवट।
तेज हवा, बारिश से 15 उड़ानें डायवर्ट हुईं।
इंडिगो, एयर इंडिया ने यात्रा एडवाइजरी जारी की।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बुधवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं, बारिश और कई इलाकों में ओलावृष्टि के कारण जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं इसका असर हवाई यातायात पर भी पड़ा।
खराब मौसम के चलते दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से संचालित कम से कम 15 उड़ानों को जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा।
डायवर्ट की गई उड़ानों में इंडिगो और एयर इंडिया की कई फ्लाइट शामिल रहीं। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार मौसम सामान्य होने के बाद उड़ानों का संचालन धीरे-धीरे बहाल किया गया।
इंडिगो और एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी
एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि दिल्ली में प्रतिकूल मौसम के कारण उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है। यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर जांच लेना चाहिए।
Travel Advisory
— IndiGo (@IndiGo6E) May 13, 2026
Due to adverse weather conditions in #Delhi flight operations are impacted.
We understand that extended wait times, both on the ground and onboard, may cause inconvenience, and we sincerely appreciate your patience. For the most up-to-date flight information,…
एयर इंडिया ने भी यात्रियों से अपील की कि वे घर से निकलने से पहले एयरलाइन की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर उड़ान की ताजा स्थिति देख लें।
#TravelAdvisory
— Air India (@airindia) May 13, 2026
Adverse weather conditions may impact flight operations to and from Delhi.
To ensure a smooth travel experience, we encourage our passengers to check the latest flight status at the following link before heading to the airport: https://t.co/5vemTROi62
Thank you…
IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली और एनसीआर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। विभाग ने पहले ही चेतावनी दी थी कि कई इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं और ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा, जबकि झोंकों के दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
तापमान में आई गिरावट
बारिश के बाद दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सफदरजंग मौसम केंद्र में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गुरुवार को भी आंशिक राहत के आसार
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश या गरज-चमक की संभावना बनी हुई है। यात्रियों और वाहन चालकों को मौसम अपडेट देखकर ही घर से निकलने की सलाह दी गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।