Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-NCR में बदला मौसम, हवा के साथ कई इलाकों में झमाझम बारिश; पढ़ें अगले 48 घंटे का हाल

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 05:08 PM (IST)

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को फिर झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने मंगलवार को ह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    ग्रेटर नोएडा में तेज वर्षा के बीच गुजरती बस।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम तेजी से बदल रहा है। सुबह से तेज धूप निकलने के बाद दोपहर तक आसमान में बादल छा गए। शाम चार बजे से कई इलाकों हल्की तो कई जगहों पर झमाझम बारिश शुरू हो गई। 

     

    WhatsApp Image 2026-03-31 at 4.03.55 PM

    नोएडा, ग्रेटर नोएडा में हवा के साथ बारिश शुरू हो गई है और फरीदाबाद में काले बादल छाए हुए हैं। वर्षा से मौसम में सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

    WhatsApp Image 2026-03-31 at 4.33.13 PM (1)

    इससे पहले, मौसम विभाग ने एनसीआर में मंगलवार के लिए भी हल्की बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। साथ ही कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ बिजली कड़कने की भी संभावना है। राजधानी में न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री रहा जबकि अधिकतम 33 डिग्री रहने की संभावना है। 

    कैसी रहेगी अप्रैल की शुरुआत?

    मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल महीने की शुरुआत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते 3 और 4 अप्रैल को राजधानी में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन आसमान में बादल मंडराते रह सकते हैं। दो तीन दिन से लगातार तेज धूप निकलने की वजह से दोपहर में काफी ज्यादा गर्मी बनी हुई है। दोपहर में लोग धूप व गर्मी से बचाव का प्रयास करते दिख रहे हैं।

    Delhi Khabar (97)

    नोएडा सेक्टर-16 स्थित WWT बिल्डिंग के 20वें फ्लोर से बाहर का नजारा। फोटो- जागरण

    रविवार को भी दिनभर धूप तपाती रही थी। जिसकी वजह से तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी। दोपहर में लोगों को काफी ज्यादा गर्मी का एहसास हो रहा था। वहीं सोमवार को भी सुबह से दोपहर तक काफी तेज धूप रही। जिससे दोपहर तक गर्मी ज्यादा महसूस हो रही थी। दोपहर बाद आसमान में घने बादल घिर आए। साथ ही तेज हवा चलनी शुरू हो गई। शाम को वर्षा होने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिल सकी।