दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके का जल्द बदल जाएगा नाम, CM रेखा गुप्ता ने कर दिया एलान
दिल्ली के मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र का नाम जल्द ही बदलकर शिव विहार किया जाएगा, जिसकी घोषणा सीएम रेखा गुप्ता ने की है। यह बदलाव पिछले एक साल से चल रह ...और पढ़ें
-1782664376534_m.webp)
CM रेखा गुप्ता ने कहा कि मुस्तफाबाद का नाम शिव विहार जल्द किया जाएगा।
HighLights
मुस्तफाबाद का नाम बदलकर शिव विहार करने की घोषणा।
सीएम रेखा गुप्ता ने विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में की घोषणा।
डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट ने भी नाम बदलने का समर्थन किया।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। उत्तर प्रदेश में क्षेत्र के नाम बदलने वाली राजनीति जल्द ही दिल्ली में भी नजर आएगी। दिल्ली के मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र का नाम बदलने पर पिछले एक साल से राजनीति चल रही है। दिल्ली विधानसभा के डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह इस मामले को विधानसभा में उठा चुके हैं। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने भी स्पष्ट कर दिया कि जल्द ही मुस्तफाबाद को भोले बाबा की नगरी शिव विहार से जाना जाएगा।
रविवार को सीएम शिव विहार क्षेत्र में भाजपा की ओर से आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं भजन संध्या में पहुंची। सीएम ने कहा कि यहां के लोग मुस्तफाबाद काे भोले की नगरी बनाना चाहते हैं। नाम बदलने की लड़ाई वह लड़ेंगी। 200 करोड़ रुपये की लागत से मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य किए जा रहे हैं।
विधानभा क्षेत्र का नाम बदलकर शिव विहार करेंगे: CM रेखा गुप्ता
सीएम ने पूर्व की सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि 65 साल तक कांग्रेस का कार्यकाल रहा। लेकिन क्षेत्रों का विकास नहीं करवा सकी। पीएम नरेन्द्र मोदी ने 12 वर्षों में कांग्रेस से ज्यादा काम करवा दिए। दिल्ली विधानसभा के डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि वह किसी भी क्षेत्र के नाम विरोधी नहीं है। वह आम लोगों के आह्वान पर मुस्तफाबाद क्षेत्र का नाम नहीं बदलेंगे, बल्कि विधानभा क्षेत्र का नाम बदलकर शिव विहार करेंगे।
मुस्तफाबाद में पीएनजी गैस पाइपलाइन शुरू की: रेखा गुप्ता
उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव में ही जनता से वादा किया था अगर वह चुनाव जीते तो विधानभा क्षेत्र का नाम भोले बाबा की नगरी के नाम पर रखेंगे। अधिकतर मतदाता हिंदू हैं। आरोप लगाया कि केजरीवाल खुद को दिल्ली का राजा कहते थे, लेकिन मुस्तफाबाद क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं किए। भाजपा ने सत्ता में आते ही मुस्तफाबाद में पीएनजी गैस पाइपलाइन शुरू की।