Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    सेना में लेफ्टिनेंट बताकर महिला से की दोस्ती, फिर बनाया हवस का शिकार; डिलीवरी बॉय का खुल गया राज

    Updated: Mon, 27 Oct 2025 04:51 PM (IST)

    एक डिलीवरी बॉय ने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर एक महिला से दोस्ती की और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से महिला से संपर्क किया और उसे विश्वास दिलाया कि वह सेना में है। बाद में महिला को उसकी असली पहचान पता चली और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

    Hero Image

    आर्मी लेफ्टिनेंट बताकर सफदरजंग अस्पताल की महिला कर्मचारी के साथ दुष्कर्म।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में कार्यरत 27 वर्षीय एक महिला ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवक ने आर्मी लेफ्टिनेंट बताकर महिला को झांसे में लिया था। दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है, जो पेशे से डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    की शिकायत पर साउथ वेस्ट दिल्ली के सजदरजंग एन्क्लेव पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया। शिकायत के अनुसार, उसकी मुलाकात आरोपी आरव मलिक से इंस्टाग्राम के जरिए हुई। 30 अप्रैल से 27 सितंबर तक आरोपी ने इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए लगातार बातचीत की। इस दौरान उसने उससे झूठ बोला कि वह कश्मीर में एक आर्मी लेफ्टिनेंट के तौर पर तैनात है।

    उसने इसे साबित करने के लिए महिला को सैन्य वर्दी में अपनी तस्वीरें भी भेजीं। इसके बाद, आरोपी ने महिला के घर पर जाकर उसे खाने के लिए कुछ दिया और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। 16 अक्टूबर को, पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी आरव मलिक को गिरफ्तार कर लिया। वह छतरपुर का निवासी है। जांच में पता चला कि आरव एक डिलीवरी ब्वॉय के रूप में अमेजन के लिए काम करता है और उसने दिल्ली कैंट में एक दुकान से ऑनलाइन आर्मी वर्दी खरीदी थी।