Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'प्रदूषण की समस्या के लिए पूर्व की सरकारों को दोषी ठहराना अनुचित', रेखा गुप्ता पर भड़के कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव

    Updated: Sun, 07 Dec 2025 09:10 PM (IST)

    दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर प्रदूषण के मुद्दे पर पिछली सरकारों को दोषी ठहराने पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ...और पढ़ें

    Hero Image

    प्रदूषण को लेकर सीएम रेखा गुप्ता पर भड़के देवेंद्र यादव।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का प्रदूषण की समस्या के लिए पूर्व की सरकारों को दोषी ठहराना अनुचित है। वह अपनी जिम्मेदारी से भाग रही हैं। पिछले 10 महीनों में प्रदूषण रोकथाम के लिए भाजपा सरकार द्वारा किए गए काम सिर्फ दिखावा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि 2014 से केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार है। वर्ष 2007 से 2022 तक दिल्ली नगर निगम में भी भाजपा का शासन था। पिछले 10 महीनों से दिल्ली सरकार और आठ माह से निगम में भाजपा है। इसके बावजूद प्रदूषण की समस्या कम नहीं हुई। दिल्ली में कई काम केंद्र के नियंत्रण में है। धूल व गंदगी हटाने का काम निगम है।

    उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री यह कह रही हैं कि उन्हें दिल्ली में प्रदूषण की समस्या विरासत में मिली है तो यह भाजपा की भी विफलता है, क्योंकि केंद्र व निगम ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। भाजपा ने सत्ता में आने पर प्रदूषण की समस्या हल करने का वादा किया था। अब मुख्यमंत्री असंवेदनशील बयान देकर अपनी जिम्मेदारी से भाग रही हैं।