तीन दिन की रिमांड पर DGCA अधिकारी और एयरोस्पेस कंपनी का वीसी, रिश्वतखोरी के मामले में CBI करेगी पूछताछ
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के उप निदेशक जनरल मुदावथ देवुला और एक एयरोस्पेस कंपनी के प्रतिनिधि भारत माथुर को रिश्वत मामले में तीन दिन की सीबीआई ह ...और पढ़ें

सीबीआई को कोर्ट से तीन दिन की रिमांड मिली। फोटो: सांकेतिक
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राउज एवेन्यू स्थित विशेष न्यायाधीश की अदालत ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के उप निदेशक जनरल मुदावथ देवुला और एक निजी कंपनी के प्रतिनिधि भारत माथुर को भ्रष्टाचार के मामले में तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है।
CBI ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तारी के बाद विशेष न्यायाधीश कोलेट रश्मि कुजूर के समक्ष पेश किया। CBI ने मामले में दोनों आरोपितों से पूछताछ के लिए कस्टडी की मांग की, जिसे अदालत ने मंजूरी दे दी।
जांच एजेंसी के अनुसार मामला 2.5 लाख रुपये की रिश्वत से जुड़ा है। आरोप है कि DGCA अधिकारी ने लंबित फाइलों में मंजूरी और अनुमति देने के बदले अनुचित लाभ की मांग की थी।
18 अप्रैल को दोनों को गिरफ्तार किया गया था
सीबीआई के मुताबिक, 18 अप्रैल 2026 को तुरंत केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान एजेंसी ने ट्रैप बिछाकर दोनों आरोपितों को रंगे हाथ पकड़ लिया और पूरी रिश्वत राशि बरामद कर ली।
गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने दिल्ली में चार ठिकानों पर छापेमारी की, जहां से करीब 37 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के सिक्के और कई डिजिटल डिवाइस बरामद किए गए। एजें
सी का कहना है कि मामले की जांच जारी है और रिमांड के दौरान आरोपितों से पूछताछ कर पूरे भ्रष्टाचार नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- रिश्वत लेते पकड़े गए एयरोस्पेस कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट, सीबीआई ने किया गिरफ्तार
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।