सीएम रेखा गुप्ता ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, ग्रीन पटाखे इस्तेमाल करने की अपील
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दीपावली पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दिव्य दीपोत्सव को सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली प्रकाश और खुशियों का त्योहार है, जो हमारी सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की और प्रेम से त्योहार मनाने की अपील की।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं।
डिजीटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दीपावली के पावन अवसर पर दिल्लीवासियों और देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है, जो जीवन में नई ऊर्जा, उम्मीद और सकारात्मकता भरता है। मुख्यमंत्री गुप्ता ने कामना की कि मां लक्ष्मी और भगवान गणेश सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का प्रकाश फैलाएं।
'दिव्य दीपोत्सव' के आयोजन को बताया ऐतिहासिक
सोशल साइट X पर किए गए पोस्ट में उन्होंने कहा कि, इस बार राजधानी दिल्ली की दीपावली और भी खास रही। आजादी के बाद पहली बार ऐतिहासिक कर्तव्य पथ पर भव्य 'दिव्य दीपोत्सव' का आयोजन किया गया। लाखों दीपों से जगमगाता कर्तव्य पथ देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मुख्यमंत्री ने इस आयोजन को भारत की सांस्कृतिक परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम बताया।
समस्त देशवासियों एवं दिल्लीवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) October 20, 2025
यह पावन पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला है, जो हमारे जीवन में नई ऊर्जा का संचार करता है। माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का प्रकाश सदा उज्जवल रहे।
इस वर्ष… pic.twitter.com/ypZR1izgac
इसके साथ ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पर्यावरण अनुकूल 'ग्रीन पटाखों' के इस्तेमाल की अनुमति का भी जिक्र किया और साथ ही लोगों से पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने की अपील भी की।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।