'The Skin Doctor' को कोर्ट से मिली जमानत, Sunjay Kapur की मौत के बाद प्रॉपर्टी विवाद पर उठाए थे सवाल
पटियाला हाउस कोर्ट ने व्यवसायी संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया कपूर के खिलाफ ट्वीट करने के आरोप में गिरफ्तार इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर The Skin Docto ...और पढ़ें

द स्किन डॉक्टर को कोर्ट से जमानत मिली। फोटो: इंटरनेट
HighLights
डॉ. नीलम सिंह को पटियाला हाउस कोर्ट से जमानत मिली
प्रिया कपूर के खिलाफ ट्वीट करने पर हुई थी गिरफ्तारी
संजय कपूर संपत्ति विवाद से जुड़ा है यह मामला
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पटियाला हाउस स्थित न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने व्यवसायी संजय कपूर की मौत के बाद उनकी तीसरी पत्नी प्रिया कपूर के खिलाफ ट्वीट पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर डाॅ. नीलम सिंह (The Skin Doctor) को जमानत दे दी।
न्यायिक मजिस्ट्रेट स्नेहिल शर्मा ने कहा कि आरोपित को हिरासत में रखे जाने से जांच में कोई विशेष उद्देश्य पूरा नहीं होगा, इसलिए उन्हें जमानत दी जाती है। सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने डाॅ. नीलम सिंह की दो दिन की हिरासत मांगी थी।
मोबाइल डेटा साैंपने और जांच में सहयोग का भरोसा
सुनवाई के दौरान डाॅ. नीलम सिंह ने अदालत को बताया कि वह जांच में पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं और अपने मोबाइल फोन का निजी डाटा सुरक्षित करने के बाद एक सप्ताह के भीतर पुलिस को सौंप देंगे।
यह मामला प्रिया कपूर की शिकायत पर वसंत कुंज पुलिस थाने में दर्ज किया गया था। डाॅ. नीलम सिंह एक त्वचा रोग विशेषज्ञ होने के साथ-साथ राजनीतिक टिप्पणीकार भी हैं और द स्किन डाॅक्टर के नाम से उनके एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब अकाउंट पर उनके बहुत फालोअर्स हैं।
खबरें और भी
प्रॉपर्टी विवाद को लेकर किए थे ट्वीट
उनकी गिरफ्तारी उस पोस्ट को लेकर हुई जिसमें उन्होंने उद्योगपति संजय कपूर की मौत की परिस्थितियों, उनकी संपत्ति और उत्तराधिकार विवादों से जुड़े सवाल उठाए थे। प्रिया कपूर ने आरोप लगाया कि पोस्ट में किए गए दावे झूठे और मनगढ़ंत हैं।
ऑटो कंपोनेंट कंपनी सोना काॅमस्टार के चेयरमैन रहे संजय कपूर का जून 2025 में लंदन में पोलो खेलते समय निधन हो गया था। उनकी संपत्ति को लेकर उनकी पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर, तीसरी पत्नी प्रिया कपूर और संजय कपूर की मां रानी कपूर के बीच कानूनी विवाद चल रहा है। यह मामला फिलहाल दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।