Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डीएमए के चुनाव में डॉ. एसके पोद्दार अध्यक्ष, डॉ. जगदीप चुघ और डॉ. पूनम उपाध्यक्ष निर्वाचित

    Updated: Mon, 09 Feb 2026 01:54 AM (IST)

    दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए) के 2027-28 के चुनावों में डॉ. एसके पोद्दार अध्यक्ष चुने गए हैं। डॉ. जगदीप चुघ और डॉ. पूनम गोयल 2026-27 के लिए उपाध्यक्ष ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    डीएम‌ए के चुनाव में निर्वाचित डॉ. एसके पोद्दार (मध्य में), डॉ. जगदीप चुघ (बाएं) और डॉ. पूनम गोयल (दाएं)। जागरण

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए) 2027-28 के लिए चुनाव में डा. एसके पोद्दार अध्यक्ष चुने गए हैं। जबकि 2026-27 के लिए उपाध्यक्ष के दो पदों पर डा. जगदीप चुघ और डा. पूनम गोयल निर्वाचित हुए।

    चुनाव के लिए मतदान रविवार सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चला, जिसमें कुल 4279 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना शाम सात बजे शुरू हुई और 12 बजे के मतगणना समाप्ति पर परिणाम घोषित किए गए।

    अध्यक्ष पद के लिए डा. एसके पोद्दार ने डा. राजीव सूद को पराजित किया। चुनाव दो पैनल के बीच हुआ। एक पैनल (स्वाभिमान) डा. राजीव सूद का था, जबकि दूसरा पैनल (कर्मा) डा. एसके पोद्दार का। इस बार चुनाव में भ्रष्टाचार, डाक्टरों के अधिकार और अस्पताल संचालन से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे। कर्मा ग्रुप के संयोजक डा विनय अग्रवाल ने सभी जीते हुए प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं।

    डीएमए की स्थापना 1914 में हुई थी और यह देश की सबसे पुरानी डाक्टर संस्था है। डीएमए का एक सदस्य दिल्ली मेडिकल काउंसिल में भी नामिनेट होता है, इसलिए इसका चुनाव डाक्टर समुदाय में विशेष महत्व रखता है।

    यह भी पढ़ें- CM रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में 250 करोड़ के विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया