Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IGI एयरपोर्ट पर फिर तकनीकी खराबी से यात्री परेशान, 100 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित

    Updated: Fri, 07 Nov 2025 08:35 AM (IST)

    दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) प्रणाली में तकनीकी खराबी के कारण उड़ान संचालन प्रभावित हुआ। कई उड़ानों में एक घंटे से अधिक की देरी हुई, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। एयर इंडिया ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने का अनुरोध किया और जल्द ही परिचालन सामान्य होने की उम्मीद जताई।

    Hero Image

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) पर शुक्रवार को यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) प्रणाली में तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार सुबह उड़ान संचालन प्रभावित हुआ, जिससे कई उड़ानों में एक घंटे से अधिक की देरी हुई। 100 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, तकनीकी खराबी के चलते एयर इंडिया, स्पाइसजेट और इंडिगो द्वारा यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे, राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) से प्रतिदिन 1,500 से ज्यादा उड़ानों का आवागमन होता है।

    एयर इंडिया की एक उड़ान में सवार एक यात्री ने यह जानकारी दी। लेट हुई उड़ानों में सवार यात्रियों से धैर्य बनाए रखने का अनुरोध किया गया, क्योंकि तकनीकी टीम समस्या का समाधान करने में जुटी हुई है। वहीं, एयर इंडिया की ओर से यात्रियों को बताया गया कि जल्द ही परिचालन सामान्य हो जाने की उम्मीद है।

    वहीं, विमान में सवार एक यात्री ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया कि विमान आधे घंटे से अधिक समय से रनवे पर इंतजार कर रहा था और चालक दल ने देरी का कारण एटीसी प्रणाली में तकनीकी समस्या बताया था।

    इस समस्या के कारण कुछ समय के लिए आगमन और प्रस्थान दोनों प्रभावित हुए, जिससे बोर्डिंग गेट पर भीड़ हो गई। अभी तक एयर लाइन्स द्वारा कोई आधिकारिक अपडेट नहीं दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक, थाइलैंड से दिल्ली पहुंचा ब्रिटिश नागरिक ट्रांजिट जोन से फरार

    बता दें कि आईजीआई एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की उड़ान के लिए पहुंचे यात्रियों को बुधवार दिन में करीब डेढ़ घंटे चेक-इन के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा। एअर इंडिया की चेक-इन प्रणाली का सर्वर इस दौरान पूरी तरह ठप रहा।

    एयरलाइंस की ओर से इस दौरान मैनुअली काम करने की कोशिश की गई, लेकिन नतीजा सिफर रहा। हालात यह हुआ यात्री चेक-इन के लिए इंतजार करते रहे। चेक-इन में गड़बड़ी का असर एअर इंडिया की अधिकांश उड़ानों पर पड़ा।


    (आईएएनएस इनपुट के साथ)