Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रात में सोने से पहले सिलिंडर का रेगुलेटर ऑफ करना जरूरी

    Updated: Sat, 22 Nov 2025 11:08 PM (IST)

    सुरक्षा के लिए रात को सोने से पहले गैस सिलिंडर का रेगुलेटर बंद करना ज़रूरी है। इससे गैस रिसाव का खतरा कम होता है और आग लगने जैसी दुर्घटनाओं से बचाव हो ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    दिल्ली कॉलेज ऑफ फायर सेफ्टी इंजीनियरिंग के चेयरमैन जिले सिंह लाकड़ा का कहना है कि रसोई गैस सिलिंडर का इस्तेमाल करते समय दो बातों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। पहले स्तर पर तमाम ऐसी सावधानियां बरतने की आवश्यकता है जिसे अपनाकर रिसाव की स्थिति ही आने न दी जाए। दूसरे स्तर पर रिसाव की स्थिति में कुछ बातों का ख्याल कर खतरे की स्थिति को दूर कर सकते हैं।
    लाकड़ा बताते हैं कि रिसाव न हो, इसके लिए सबसे अहम है कि रात को सोने से पहले हम यह सुनिश्चित कर लें कि सिलिंडर का रेगुलर ऑफ है या नहीं। कई लोग इसकी अनदेखी करते हैं। नतीजा यह होता है कि रिसाव पूरी रात होता है और सुबह जब आप जैसे ही कुछ जलाने के लिए बर्नर ऑन करते हैं धमाका हो जाता है। रिसाव के लिए दूसरा कारण पाइप का क्षतिग्रस्त होना है। ऐसा न हो, इसके लिए समय-समय पर पाइप की जांच कराते रहना चाहिए। पाइप हमेशा लोहे की जाली लगा ही खरीदें। इससे चूहे द्वारा कतरे जाने का खतरा नहीं रहता है। तमाम कोशिशों के बाद भी अगर रिसाव हो जाए और रसोई गैस की दुर्गंध आपको महसूस हो तो आप रसोई गैस की सारी खिड़कियों को खोल दें ताकि वह निकल जाएं।

      दिल्ली कॉलेज ऑफ फायर सेफ्टी इंजीनियरिंग (www.Dcfse.com)   के चेयरमैन   लाकड़ा कहते हैं कि फायर डिपार्टमेंट से जुड़ना एक कामयाब करियर के साथ साथ जनसेवा भी है। फायर फाइटर्स का मुख्य काम होता है आग लगने के कारणों का पता लगाना और उसे रोकने के उपायों का विषलेशण करना। फायर फाइटिंग सिविल, इलेक्ट्रीकल, एंवॉयरमेंटल इंजीनियरिंग से जुड़ा क्षेत्र है। मसलन आग बुझाने के यंत्रों की तकनीकी जानकारी, स्प्रिंक्लर सिस्टम, अलार्म, पानी की बौछार का सबसे स्टीक इस्तेमाल, कम से कम समय और कम से कम संसाधनों में ज्यादा से ज्यादा जान और काम की रक्षा करना उसका उद्देश्य होता है।