IAS संतोष वर्मा की आपत्तिजनक टिप्पणी पर राष्ट्रीय ब्राह्मण संघ ने जताया विरोध, बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग
आईएएस संतोष वर्मा की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रीय ब्राह्मण संघ ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। संघ ने वर्मा को बर्खास्त करने और गिर ...और पढ़ें

राष्ट्रीय ब्राह्मण स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों ने IAS संतोष वर्मा की टिप्पणी पर जताई आपत्ति। जागरण
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। राष्ट्रीय ब्राह्मण स्वयं सेवक संघ (पंजी) ने मध्य प्रदेश के आइएएस संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बहन–बेटियों पर की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। कटेवड़ा निवासी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित ईश्वर दत्त वत्स ने कहा कि संतोष वर्मा की यह अभद्र टिप्पणी उनकी छोटी और संकीर्ण सोच को दर्शाती है।
जेल भेजने की मांग
उन्होंने कहा कि, मध्य प्रदेश सरकार ऐसे अधिकारी को तुरंत बर्खास्त कर जेल भेजने की कार्रवाई करे। संघ का कहना है कि यदि एक उच्च अधिकारी मीडिया के सामने ऐसी टिप्पणी कर सकता है तो उसके कार्यकाल में समाज के साथ कैसा व्यवहार होता होगा। संघ ने केंद्र और राज्य सरकारों से सवाल किया कि क्या आज ब्राह्मण समाज की बहु–बेटियों की सुरक्षा इतनी कमजोर हो गई है।
जल्द ही संघ कार्यकारिणी बैठक कर अपने लेटरहेड पर राज्य सरकार को पत्र लिखकर आइएएस संतोष वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू करेगा। साथ ही देशभर के ब्राह्मण संगठनों से भी अपने-अपने लेटरहेड पर कार्रवाई की मांग करने का आग्रह किया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।