सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचीं दो महिला तस्कर गिरफ्तार, 497.50 ग्राम सोना बरामद
दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने दो भारतीय महिलाओं को सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली पहुंची इन महिलाओं के पास से 497.50 ग्राम सोना बरामद हुआ, जिसकी कीमत 58.55 लाख रुपये है। कस्टम विभाग ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
-1761842041484.webp)
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आईजीआई टर्मिनल-3 पर कस्टम अधिकारियों ने दो भारतीय महिला यात्रियों सोने की तस्करी के आरोप में पकड़ा है। ये दोनों महिलाएं सेन फ्रांसिस्को से एअर इंडिया की उड़ान संख्या आई-174 से 27 अक्टूबर को रवाना होकर 29 अक्टूबर को नई दिल्ली पहुंचीं।
अधिकारियों को संदेह हुआ कि ये यात्री विदेशी सोना छिपाकर ले जा रही हैं, जिसके बाद उन्हें अंतरराष्ट्रीय आगमन क्षेत्र में रोका गया। व्यक्तिगत तलाशी और लगेज की जांच में उनके पास से सोना बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 497.50 ग्राम था।
कस्टम अधिकारियों ने इस सोने की कुल मूल्य 58.55 लाख रुपये आंका है। दोनों महिलाओं को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से सोने की तस्करी के मामलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।