जनकपुरी हादसे को लेकर AAP नेताओं का विरोध प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए सौरभ भारद्वाज समेत कई नेता
दिल्ली के जनकपुरी में दिल्ली जल बोर्ड के खुले गड्ढे में गिरकर कमल ध्यानी की मौत के बाद राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ ...और पढ़ें
-1770560987810_m.webp)
सौरभ भारद्वाज और अन्य नेताओं को श्रद्धांजलि सभा के दौरान दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सोशल मीडिया
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के जनकपुरी इलाके में दिल्ली जल बोर्ड (DJB) द्वारा खोदे गए खुले गड्ढे में मोटरसाइकिल गिरने से 25 साल के कमल ध्यानी की मौत के मामले में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज रविवार शाम को कमल ध्यानी को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च में शामिल होने पहुंचे, लेकिन उन्हें और AAP के अन्य नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। यह जानकारी AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने X (पहले ट्विटर) पर सामाचार एजेंसी एएनआई के एक पोस्ट में दी। हालांकि, दक्षिण पश्चिम दिल्ली के डीसीपी ने हिरासत में लिए जाने से इंकार किया है।
इस मामले में भारद्वाज ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लाइव जाते हुए इसे "तानाशाही का स्तर" करार दिया और कहा, "कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई, जबकि कमल ध्यानी के माता-पिता छह पुलिस थानों में गए थे। हम उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए इकट्ठा हुए थे, तब पुलिस हमें हिरासत में ले रही है..."घटना 5 फरवरी की रात हुई, जब कमल ध्यानी HDFC बैंक से ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे।"
आज हम जनकपुरी में मारे गए कमल ध्यानी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे । पुलिस से जगह जगह आज बैरिकेड लगा दिए। हमने कहा कोई नारेबाज़ी नहीं हो रही , सिर्फ़ मोमबत्ती जलाकर चले जाएँगे ।
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) February 8, 2026
क्या अब इतना भी करना अपराध है ?https://t.co/yjQB6yrzvE
आप नेता ने आगे कहा, "उनकी बाइक प्रोफेसर जोगेंद्र सिंह मार्ग पर DJB के सीवर प्रोजेक्ट के लिए बने 15-20 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिर गई। गड्ढे में कोई बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड या लाइट नहीं थी। परिवार ने रात भर पुलिस से मदद मांगी, लेकिन छह थानों में कोई FIR दर्ज नहीं हुई। सुबह गड्ढे से उनका शव और बाइक बरामद हुई। कमल घर पर पैरेंट्स की एनिवर्सरी मनाने के लिए उत्सुक थे, जहां केक इंतजार कर रहा था।"
हमने DCP साब से पूछा कि रात को 6 थानों में मृतक का परिवार गया किसी ने कंप्लेंट नहीं लिखी
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) February 8, 2026
क्या उन्होंने किसी पुलिस वाले अफसर पर कार्यवाही की ?
जवाब सुनिए - pic.twitter.com/X7baCMRGGn
सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि पुलिस ने क्राइम सीन को छेड़छाड़ कर बाद में बैरिकेडिंग लगाई, ताकि लापरवाही छिपाई जा सके। उन्होंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर की बर्खास्तगी की मांग की। AAP ने इसे "मर्डर" करार दिया और BJP सरकार पर सड़क सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने सब-कॉन्ट्रैक्टर और एक मजदूर को गिरफ्तार किया है। दिल्ली सरकार ने जिम्मेदार अधिकारियों को सस्पेंड कर जांच शुरू की है।
उल्लेखनीय है कि यह घटना Noida में इसी तरह की मौत के बाद दिल्ली-NCR में सड़क सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर रही है। AAP नेता ने कहा कि पुलिस ने शांतिपूर्ण श्रद्धांजलि सभा को रोककर तानाशाही दिखाई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।