JNU में फिर गूंजा 'लाल सलाम', चारों सीटों पर लेफ्ट ने मारी बाजी; ABVP को मिली करारी शिकस्त
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (JNU Election Result) चुनाव में लेफ्ट ने फिर से जीत हासिल की है। एबीवीपी को चारों सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। अदिति अध्यक्ष, गोपिका उपाध्यक्ष, सुनील महासचिव और दानिश अली संयुक्त सचिव पद के लिए लेफ्ट से विजयी हुए। आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन लेफ्ट के उम्मीदवार एबीवीपी से आगे रहे।

जेएनयू छात्र संघ चुनाव में सभी चारों सीटों पर लेफ्ट ने मारी बाजी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ चुनाव (JNU Election Result)में लेफ्ट ने फिर बाजी मार ली है। चारों सीटों पर एबीवीपी को हार का सामना करना पड़ा। अध्यक्ष पद पर अदिति मिश्रा, उपाध्यक्ष पद पर के. गोपिका, महासचिव पद पर सुनील यादव (लेफ्ट यूनाइटेड) और संयुक्त सचिव पद पर दानिश अली लेफ्ट के उम्मीदवार थे।
हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा बाकी है, लेकिन मतों की गिनती पूरी कर ली गई है और लेफ्ट के सभी चारों प्रत्याशी एबीवीपी के उम्मीदवारों से आगे थे।
1. अदिति मिश्रा ने 1,861 वोट हासिल किए। एबीवीपी के विकास पटेल को हराया।
2. के. गोपिका ने 2,966 मत हासिल किए।एबीवीपी की तान्या कुमारी को हराया। उन्हें 1,730 वोट मिले।
3. सुनील यादव ने एबीवीपी के राजेश्वर दुबे को 1,841 वोटों से हराया।
4. दानिश अली ने 1,991 वोट हासिल की। एबीवीपी के अनुज दमारा को हराया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।