JNU में दीवारों पर लिखे 'आई लव मुहम्मद' के स्लोगन हटवाए, छात्र संघ चुनाव से पहले माहौल बिगाड़ने का आरोप
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में दीवारों पर 'आई लव मुहम्मद' लिखा गया, जिसे प्रशासन ने तुरंत हटा दिया। छात्रों का आरोप है कि छात्रसंघ चुनाव से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। एबीवीपी ने घटना की निंदा की और इसे चुनाव से पहले विवाद फैलाने का प्रयास बताया।
-1761312084639.webp)
जेएनयू में आई लव मुहम्मद लिखे स्लोगन हटवाए गए।
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में धार्मिक स्लोगन लिखे जाने का मामला सामने आया है। परिसर में रात के अंधेरे में कई जगहों पर पेंट से 'आई लव मुहम्मद' लिखा गया था। सुबह होने के बाद दीवारों पर स्लोगन लिखे हुए दिखाई दिए। हालांकि इस बारे में सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इन्हें तुरंत साफ करवा दिया गया है।
छात्रों का आरोप है कि असामाजिक तत्वों की ओर से छात्रसंघ चुनाव को लेकर परिसर में माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले देश के कई राज्यों में 'आई लव मुहम्मद' विवाद सामने आ चुका है। जेएनयू छात्रसंघ चुनाव से पहले विश्वविद्यालय परिसर में भी ये मामला पहुंच चुका है। छात्रों के मुताबिक जेएनयू के बराक होस्टल के मुख्य द्वार सहित कुछ जगहों पर पेंट से स्लोगन लिखे गए थे। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इन्हें हटवा दिया गया है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) की जेएनयू इकाई ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि छात्रसंघ चुनाव से पहले विवाद फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।