दिल्ली के लाडो सराय में कारोबारी के दफ्तर पर बाइक सवारों की हवाई फायरिंग, रंगदारी का शक
दक्षिणी दिल्ली के लाडो सराय में एक कारोबारी के दफ्तर के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई। पुलिस इसे रंगदारी से जुड़ा मामला मान रही ...और पढ़ें
-1780359830258_m.webp)
लाडो सराय क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक कारोबारी के दफ्तर के बाहर हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। (एआई से निर्मित ग्राफिक्स)
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी जिले के लाडो सराय क्षेत्र में सोमवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक कारोबारी के दफ्तर के बाहर हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला रंगदारी से जुड़ा माना जा रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। पूरी घटना आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
पुलिस के मुताबिक दो बदमाश बाइक पर सवार होकर कारोबारी के कार्यालय के बाहर पहुंचे। कई राउंड हवाई फायरिंग करके मौके से भाग निकले। गोली चलने की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मिली है, जिसमें आरोपित वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान कर ली गई
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल के मुताबिक फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें छापेमारी कर रही हैं। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि फायरिंग से पहले कारोबारी को किसी तरह की धमकी या रंगदारी की मांग की गई थी या नहीं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।