Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के साकेत हादसे में बड़ी कार्रवाई, MCD के जेई और एई सस्पेंड; अब तक पांच लोगों की मौत

    Updated: Sun, 31 May 2026 02:29 PM (IST)

    दिल्ली के साकेत में बिल्डिंग ढहने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। MCD के जेई और एई को सस्पेंड कर दिया गया है। अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    सीएम रेखा गुप्ता ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के सैदुलअजाइब में साकेत मेट्रो स्टेशन के पास हुए हादसे में बड़ी कार्रवाई हो गई है। एससीडी के दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

    बता दें कि सैदुलअजाइब में एक पांच मंजिला इमारत ढहने से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। कई घायलों का एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    jagran News (2142)

    वहीं, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार सुबह घटनास्थल का दौरा कर अधिकारियों से राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    WhatsApp Image 2026-05-31 at 11.43.12

    मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

    इसके अलावा सीएम रेखा गुप्ता ने डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (DM) के नेतृत्व में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए।अधिकारियों को आस-पास की टूटी-फूटी और खतरनाक इमारतों की जांच करने और सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।

    इन पर गिरी गाज 

    इस दर्दनाक हादसे को लेकर एमसीडी के जेई अमन जैन और एई सुदेश सिंह चौहान को सस्पेंड किया गया है। सीएम रेखा के निरीक्षण के बाद यह कार्रवाई की गई है।

    WhatsApp Image 2026-05-31 at 11.43.11

    यह भी पढ़ें- साकेत हादसे में अब तक 4 की मौत, CM रेखा ने मजिस्ट्रियल जांच के दिए आदेश; अवैध बिल्डिंग्स पर भी कसेगा शिकंजा

    यह भी पढ़ें- साकेत इमारत हादसे में दो मेडिकल छात्रों की मौत, कई फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    यह भी पढ़ें- 'मुझे बचा लो, दम घुट रहा है', साकेत में इमारत ढहने के बाद मलबे में दबे युवक की दर्दनाक पुकार

    मरने वालों में तीन की हुई पहचान

    हादसे में मरने वाले रवि, नलिन कपिल, पार्वती ओझा की पहचान हो गई है, जबकि पांचवें की पहचान नहीं हो पाई। रवि ने कर्जिगस्तान से एमबीबीएस की डिग्री ली थी और अब पीजी की तैयारी कर रहा था। कैंटीन में दोस्तों के साथ खाना खाने गया था, इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया।

    WhatsApp Image 2026-05-31 at 14.54.07

    पार्वती ओझा। जागरण